महंगाई के खिलाफ 5 जून को कांग्रेसीयों ने घर पर दिया धरना
पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरीःकांग्रेस द्वारा 5 जून शनिवार को माननीय मोहन मरकाम जी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,विजय केशरवानी जी जिलाध्यक्ष ग्रामीण के आदेशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी में केन्द्र सरकार द्वारा लगातार महंगाई बढाने को लेकर एक दिवसीय घर पर ही रहकर धरना कार्यक्रम आयोजित किया ।
उक्त बातों की जानकारी ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय जी ने कहा कि केन्द्र की बीजेपी सरकार ने लगातार महंगाई बढ़ाने का काम किया है। आम जनता इस महंगाई की चक्की में पिसते जा रहे है। आये दिन बिजली दर में बढ़ोतरी की जा रही है। पेट्रोल और डीजल में भारी बढ़ोतरी कर लोगों को महंगे कीमतों में पेट्रोलियम पदार्थ खरीदना पड़ रहा है। ऐसी ही अनेकों मुद्दे को लेकर एक दिवस अपने अपने निवास मे रहकर धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस मस्तुरी ब्लॉक के सभी गांवों के कांग्रेसी कार्यकर्ता भाग लिया। धरना कार्यक्रम को लेकर जोर शोर से प्रचार एवं प्रसार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीति को लेकर जनता में काफी आक्रोश है।
पेट्रोल,डीजल और सरसों तेल के दामो मे लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ आज आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने गांव मे घर में रहकर प्रदर्शन किया।इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त आ चुकी है।
केन्द्र सरकार आम जनता को महंगाई के बोझ तले दबा रही है, जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है।
इसी क्रम में 5 जून शनिवार को मस्तुरी के नगर पंचायत मल्हार सहित मस्तुरी ब्लॉक के सभी गांवों मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी की तरफ से आयोजित विरोध धरना प्रदर्शन मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार घर पर ही धरना प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक दिलीप लहरिया,
मस्तुरी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष कौशल पान्डेय, पूर्व अध्यक्ष शंकर यादव ,वर्तमान अध्यक्ष नागेंद्र राय,एवं उपाध्यक्षों सहित संतोष दुबे पाराघाट, मल्हार नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल कैर्वत, उपाध्यक्ष लक्ष्मण कांत, एल्डरमैन अमित पान्डे, नवीन अग्रवाल, किरण पाटले एवं सभी पार्षदगण शामिल हुये। परसदा से पुतन तिवारी,टिकारी से उदय भार्गव, राजू सोनी, एवं समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता टिकारी,पचपेड़ी से कांति भारद्वाज, विजय नामदेव, बिन्दु जायसी,ओखर से मुन्ना यादव व समस्त ग्रामीण कांग्रेसीगण ओखर, चिल्हाटी से धनेश बांधे,शैल कैर्वत, एवं समस्त कांग्रेसीगण ग्राम चिल्हाटी, जोंधरा से बजरंग चंद्राकर, श्री मति किरण राजनारायण तिवारी, विक्रम तिवारी ,दिनेश शर्मा, सुरेश तिवारी, एवं समस्त कांग्रेसीगण ग्राम जोंधरा।एवं समस्त मस्तुरी ब्लॉक के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना मे घर पर ही रहकर हिस्सा लिया।
No comments:
Post a Comment