16 जून : जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या है खास... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, June 16, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

16 जून का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 

16 जून 2021 ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, दिन बुधवार विक्रम संवत् 2078। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि रात्रि 10 बजकर 46 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, मघा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 15 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।
हर्षण योग प्रातः 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ,चंद्रमा दिन-रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज का राशिफलः

मेष 

आज आप बेहद अच्छा  महसूस करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक हालत बेहतर होने की संभावना है। दफ्तर  किसी से अनबन हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। उधार दी गई रकम मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें। व्यवसायियों को लाभ होगा। आपको धन लाभ हो सकता है।  किसी आर्थिक योजना में निवेश के बारे में सोच सकते हैं। छात्रों का दिन बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर  चिंतित हो सकता हैं। कामकाजी लोगों को नए मौके मिलेंगे।  

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

 वृषभ

आज का दिन शानदार  रहेगा। आय में वृद्धि होगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। कारोबार को लेकर बेहतर समय है। युवाओं को नौकरी मिलेगी। जोखिम और तनाव न लें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।  आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्रोत की जानकारी मिलेगी। छात्रों को ज्यादा पढ़ाई करनी होगी। कर्ज देने को लेकर सावधान रहें।खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। सावधानी से वाहन चलाएं। निवेश से सुखद परिणाम मिलेंंगे। किसी की मदद कर सकते हैं। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

 मिथुन 

आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। आपके ज्यादातर कार्य आसानी पूरे हो जाएंगे। किसी से वैचारिक मतभेद  हो सकता है। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा। किसी काम को लेकर धैर्य  बनाए रखें।  आज रूकी हुई रकम मिल सकती है। छात्रों को सफलता मिलेगी।  दिन अच्छा रहेगा। जरूरी फैसले सोच विचार कर करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। यात्रा करने के दौरान सतर्क रहें। पदोन्नति में रूकावट आ सकती है। नए कार्य शुरू न करें।  खानपान का ध्यान रखें।   

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क 

आज का दिन शानदार रहेगा। आपको नई जवाबदारी मिल सकती है। दफ्तर में ज्यादा मेहनत करनी होगी। संतानपक्ष से लाभ होगा। शत्रु आज शांत रहेंगे।  वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। जोखिम लेने बचें। नशे से दूर रहें। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। अच्छी सूचना मिलेगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी काम को पूरा करने में आज परेशानी महसूस करेंगे। वाणी पर संयम रखें। पैरों का दर्द उभर सकता है। बाहर का खाने से बचें। शासकीय कार्य पूरे होंगे। निवेश के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दें। यात्रा पर जा सकते हैं। लेनदेन सावधानी से करें। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

 सिंह

आज का दिन नार्मल रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने में आलस न दिखाएं। शत्रुओं से सावधान रहें। कारोबार ठीक रहेगा। प्रभु की आराधना करें। आत्मविश्वास व सकारात्मकता को बनाए रखें। सेहत ठीक रहेगी। आपको  नए अवसर मिलेंगे। धन लाभ के अवसर आएंगे। नौकरीपेशा को तरक्की की सूचना मिल सकती है। घर-परिवार की जिम्मेदारी को सरलता से पूरा कर सकेंगे। संतान पक्ष से लाभ होगा। रिश्तेदारों से मधुर व्यवहार बनाए रखें। तनाव दूर होगा। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज घर परिवार के कार्यों को लेकर जिम्मेदारी बढ़ेगी। अनावश्यक खर्च हो सकता है। युवाओं को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। परिवार में  किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी बरतें। कहीं  यात्रा न करें। जोखिम न लें। आज दिन की शुरूआत ठीक रहेगी। धन लाभ होगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। नया कार्य शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं। अपने पार्टनर के लिए कुछ समय निकालें। आज आप अपने आप पर संदेह कर सकते है। ज्यादा जोखिम न लें। रिश्तेदारों से अच्छी सूचना मिल सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। आज सोच समझकर खर्च करेंगे।जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। आप अपनी संगति को सही रखें।  आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप की वजह से कुछ लोगों के काम बनेंगे। आपको आर्थिक लाभ होगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। किसी से मुलाकात हो सकती है। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक

किस्मत का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। कुसंगति से नुकसान उठाना पड सकता है। प्रभु की आराधना से मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।  आपकी कठोर मेहनत रंग लाएगी। पढ़ने में मन लगेगा। आज आपको अपनी क्षमता के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। आज आपमें काफी आत्मविश्वास रहेगा।  आज आप परेशानियों से मुक्ति पाकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अनुभव करेंगे। खानपान का ध्यान रखें। सेहत ठीक रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।  कार्य क्षेत्र में  कामयाबी मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। किसी बड़ी समस्या को सुलझाने में  आपको धैर्य से काम लेना होगा । परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता वाला रहेगा। आज अपने मित्रों के साथ दिन बिताएं। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। नई योजनाएं बनेंगी। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

 मकर

आज अच्छे कार्यो पर आपका धन खर्च होगा। आज सेहत को लेकर आप चिंता में रहेंगे। आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी।  जोखिम न लें।  जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। आज आपके साथ अप्रिय घटना हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सतर्क रहना होगा।  बुजुर्गों की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होगी।  कारोबार ठीक चलेगा। नई जानकारी मिलेगी। छात्रों की समस्या दूर होगी। दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

 कुंभ 

आज कारोबारी यात्रा कर सकते हैं। युवाओं को नई जानकारी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। अपनी गोपनीय  बातें हर किसी से न करें। निवेश कर सकते है। आज किसी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। वाहन सावधान से चलाएं। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। घर परिवार में किसी सदस्य को सेहत संबंधी दिक्कतों से जूझना पड सकता है।  आपकी सेहत ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लेनदेन करते समय सावधान रहें।  नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन

आज जोखिम लेने से बचें। रिश्तेदारों से अच्छी सूचना मिल सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। ज्यादा खर्च होगा। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। आज आप प्रसन्न रहेंगे। छात्रों की समस्या का हल निकलेगा। परिवार के सदस्य की आर्थिक मदद करेंगे। तनाव दूर होगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। अनजान लोगों से कुछ नुकसान हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ समय बिता पाएंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। नया काम शुरू कर सकते है।    

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220 9977701806

No comments:

Post a Comment