बिल्हा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, May 25, 2021

 

बिल्हा के कियोस्क संचालक प्रवीण साहू अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार बिल्हा पुलिस ने की कार्यवाही।

मनहरन बंजारें की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 

बिल्हा। बिल्हा पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से 20 क्वार्टर अंग्रेजी शराब जब्ती बनाकर बिल्हा पुलिस ने कार्यवाही की। 

बिल्हा शनिचरी बाजार में स्थित कियोस्क संचालक प्रवीण साहू पिता भागवत साहू ग्राम केशला निवासी को बिल्हा पुलिस ने 20 पाव अंग्रेजी शराब परिवहन करते गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा अंग्रेजी शराब दुकान से 20 पाव अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा था, जिसका पीछा करते हुए बिल्हा पुलिस ने धर दबोचा। उसके ऊपर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की की गई। 

आरोपी- प्रवीण साहू पिता भागवत साहू ग्राम केशला थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।

जप्ती- 20 पाव अंग्रेजी शराब

No comments:

Post a Comment