छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बद्रीधर दीवान का आज यहां निधन हो गया।वह लगभग 92 वर्ष के थे।
गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिलासपुर। बिलासपुर खबर है की श्री दीवान पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनका यहां के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था,जहां कल 4 मई मंगलवार के शाम उनका निधन हो गया।वे लम्बे समय से अस्वस्थ थे,जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
बद्रीधर दीवान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष थेऔर वे पांच बार लगातार बेलतरा विधानसभा से विधायक चुने गए थे।
श्री दीवान 1977 में भाजपा के बिलासपुर के जिला अध्यक्ष बने थे।वह 1990 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए थे।श्री दीवान राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 2003 , 2008 एवं 2013 में चुने गए थे।वह दो बार छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे।
No comments:
Post a Comment