5 मई : जानिए आज के राशिफल में क्या है खास... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, May 5, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

5 मई बुधवार का सम्पूर्ण राशिफल एवं आज का पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बैशाख कृष्ण पक्ष नवमी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, नवमी तिथि 01:22 PM तक उपरांत दशमी,नक्षत्र धनिष्ठा 09:11 AM तक उपरांत शतभिषा,ब्रह्म योग 07:37 PM तक, उसके बाद इन्द्र योग।

राहुकालः 12:23 PM से 02:00 PM तक है।चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा।

 आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की नवमी है। इस अवसर पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं।आज धनिष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज घर पर ही माता दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

आज का राशिफलः

मेष

दफ्तर में सभी लोग आपकी शिष्टता और सरलता से प्रभावित होंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।  आज आवश्यक फैसले लेने के लिया अच्छा दिन है। काराेबारियों के धन लाभ होगा। अपने कैरियर आगे को बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान बन सकता है। परिवार में लोगों के साथ मतभेद दूर होंगे। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

काराेबारियों के लिए आज का दिन बेहतर हैं। हर काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी अपने संबंध को अगले दौर में ले जा सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। कर्ज दी गई रकम आज वापस मिलेगी। आज आप कोई नया सामान खरीद सकते हैं।  नौकरीपेशा लोगों को आज यात्रा करना पड़ सकता है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

दंपत्तियों के बीच प्रेम बढ़ेगा। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा। घर में किसी वृद्ध की सेहत बिगड़ सकती है।  आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पूर्व में किए गए निवेश का फायदा मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा मिलेगी। शत्रु पक्ष से सावधान रहना होगा।

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

आज किसी काम में निवेश का प्लान बनाने के लिए बेहतर समय है। आपके सभी काम पूरे होंगे। नई व बड़ी जिम्मेदारियां मिलेंगी। जो भविष्य के लिए काफी लाभदायक होगी। आर्थिक स्थिति काफी सुधरेगीी। परिवार के लोग आपके काम को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे। छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करनी होगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह

आज का दिन ठीक रहेगा। भविष्य की चिंता न करें। ईश्वर की कृपा से सभी कष्ट दूर होंगे। कानूनी मामले समय के साथ सुलझ जाएंगे। मित्रों से मनमुटाव दूर होगा। पुरानी दिक्कतें दूर होंगी। अपनी योग्यता का सही इस्तेमाल करें।  आज का दिन नया अवसर लेकर आया है। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या

शत्रुओं से आज आपको दूरी रखनी होगी। वे नुकसान पहुंचा सकते हैं। आगामी दिनों के लिए बचत की योजना बनाएं। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिलल सकती है। कुंवारों का रिश्ता तय होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला

आज लोग आपसे प्रभावित होंगे।आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई की ओर ध्यान दें।  आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। पुराने मित्रों से आज मुलाकात हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर ही नया काम शुरू करें। जीवनसाथी को आज बाहर घुमानें लेकर जाएं।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

 वृश्चिक

आमदनी में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज पूरे दिन अच्छा महसूस करेंगे। सामाजिक जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज आपके सभी काम पूरे होंगे। किसी जरूरी यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी आज सफल रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी से विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु

दंपत्तियों के बीच विवाद हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। काराेबारियों को धन लाभ होगा। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आप परेशान रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई चिंता का कारण बन सकती हैं। आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में उन्नति और तरक्की के योग हैं। निवेश के कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

आपकी कार्यशैली से सभी प्रभावित होंगे। आज आप अपने परिवार के लिए समय निकालें।पूर्व में की गई कड़ी मेहनत का फल आज मिल सकता है। आर्थिक लाभ के शानदार योग बन रहे हैं। आज आप किसी नई योजना में निवेश कर सकते हैं। जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक होगा।कानूनी बाधाएं दूर होने के संकेत हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ

नए कार्य को शुरू करने से पहले परिवार के लोगों से सलाह-मशविरा जरूर करें। आज आसपास के किसी मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। दिन अच्छा बीतेगा। बुजुर्गों की  सलाह आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। आज आप किसी काम को लेकर शीघ्रता न करें। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन

घरेलू समस्याें दूर होंगी। कारोबार की  परिस्थितियां आपके साथ में रहेंगी। छात्रों के  लिए दिन अच्छा है। वाहन से जुड़े कार्य में निवेश कर सकते हैं।  आप परिवार के साथ समय सकते हैं। सामाजिक जिम्मेदारी मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी बेहद खुश रहेंगे। काराेबार में बढ़ोतरी की संभावना है। नए कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment