कड़ी पत्ते अर्थात मीठा नीम के 6 गुणकारी फायदे... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, May 16, 2021

'आज का सेहत' 

 कड़ी पत्ते अर्थात मीठा नीम के 6 गुणकारी फायदे 

प्रस्तुति - पी. के. सरकार, मल्हार 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




वर्तमान के समय में कोरोना के बढ़ते प्रभाव से ब्लैक फंगस का शिकायत ज्यादा आ रहे हैं। आप मीठा नीम के उपयोग से इन रोगों से कुछ हद तक बचाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं कड़ी पत्ते से होने वाले 6 बेहतरीन फायदे... 


कड़ी पत्ते का उपयोग खास तौर से दक्षिण भारतीय व्यंजनों में किया जाता है, लेकिन मध्यक्षेत्र और महाराष्ट्र में इसका प्रयोग खूब किया जाता है। और हां, कड़ी का स्वाद तो इस कड़ी पत्ते के बिना अधूरा ही लगता है, तभी तो इसे कड़ी पत्ता कहते हैं। आखिर क्यों आवश्यक रूप से प्रयोग किया जाता है कड़ी पत्ता? जानिए 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में कड़ी पत्ते के 6 बेहतरीन कारण - 


1. अगर आप डाइबिटीज के रोगी हैं, तो कड़ी पत्ता अपने भोजन में शामिल करने पर आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए यह बेहद फायदेमंद है।


2. कफ होने, कफ सूख जाने या फेफड़ों में जमाव की स्थिति में कड़ी पत्ता आपके लिए बेहद मददगार साबित होगा। इसके लिए कड़ी पत्ते को पीसकर या फिर इसका पाउडर शहद के साथ सेवन करें।


3. आयरन और फॉलिक एसिड के एक बेहतरीन स्त्रोत कड़ी पत्ता आपके शरीर को आयरन सोखने में मदद करता है और एनीमिया जैसी सम्स्याओं से आपको बचाता है। रोजाना खालीपेट कड़ी पत्ता और खजूर खाने से लाभ होगा।


4. किसी भी तरह के त्वचा संबंधी रोग में कड़ी पत्ता फायदेमंद है। लंबे समय से अगर आप मुहांसे या अन्य समस्याओं से परेशान हैं तो प्रतिदिन कड़ी पत्ता खाएं और इसका पेस्ट बनाकर लगाएं।


5. बालों को घना, काला और मजबूत बनाने के लिए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल में कड़ी पत्ते को उबालकर उस तेल को बालों में लगाएं और अच्छी तरह से मालिश करें। 


6. पाचन संबंधी समस्या हो या फिर दस्त लगने पर कड़ी पत्ते को पीसकर छाछ में मिलाकर पिएं। यह पेट की गड़बड़ी को भी शांत करेगा और पेट के सभी दोषों का निवारण करने में सहायक होगा।


No comments:

Post a Comment