14 मई : जानिए आज के राशिफल में क्या है आपका भविष्य - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, May 14, 2021



 14 मई का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


14/05/2021 शुक्रवार बैसाख शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078,  नक्षत्र म्रृगशीर्षा ।सुकर्मा योग 01:46 AM तक, उसके बाद धृति योग ।
राहुकाल 10:45 AM से 12:23 PM तक है | 07:14 PM तक ।

  मेष 

आज आप अपने कार्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करके लोगों की सराहना हासिल करेंगे।छात्रों का पढ़ाई  में मन लगेगा । धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। पूजा पाठ में रुचि बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज मंदिर जाकर आराधना करें। कार्यस्थल पर चुनौती मिलेगी। नौकरीपेशा का ट्रांसफर हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

 वृषभ 

परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ कर दिखाना होगा। धन की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं ,इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके काफी काम आएगा। किसी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अनजान लोगों से लेनदेन करने में सावधानी रखें। मित्रों से मुलाकात होगी। दिन ठीक रहेगा। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन 

कार्य की अधिकता के बावजूद भी आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। रिश्तेदारों से सुखद सूचना मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ होने की संभावना है। कार्य को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी को उपहार देंगे। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क 

आज आपको पैसों की जरुरत होगी, लेकिन इंतजाम करने में काफी दिक्कत होगी।अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है, जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह 

यदि घर में किसी लंबे समय से किसी सदस्य की तबियत खराब रही हो तो उसमें सुधार दिखेगा। वाणी की मधुरता आज आपको कार्यक्षेत्र में मान सम्मान दिलाएगी। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं । कर्ज की रकम वापस मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। निवेश से फायदा होगा। मित्रों की मदद मिलेगी। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

 कन्या 

कारोबार में विस्तार को लेकर आज निर्णय ले सकते हैं। आपको किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। युवाओं को कामयाबी मिलेगी।  स्वभाव को थोड़ा शांत बना कर रखें। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। किसी को आपकी बातों से ठेस लग सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। शासकीय कार्य पूरा कर पाएंगे। धन की स्थिति ठीक रहेगी। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला 

मन में नकारात्मक विचार की अधिकता रहेगी। किसी मित्र की मदद से अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। नया काम लाभ देगा। किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। पास की जगह यात्रा पर जा  सकते हैं। मनोरंजन के साधनों पर व्यय होगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कुछ तनाव दूर होगा। सेहत का ध्यान रखें। 

 राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक 

आज के दिन आलस्य अधिक रहेगा । गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। किसी कार्य के पूरा नहीं होने से तनाव में आ सकते हैं। लेकिन धैर्य रखना होगा। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। किसी की बातों के चलते घर का माहौल बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी से मतभेद हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। कुसंगति से हानि होगी।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

 धनु 

आज आप किसी विषय पर ज्यादा अपनी राय न दें, विपरीत असर पड़ सकता है।  शिक्षा के क्षेत्र में कमी का सामना करना पड़ेगा लेकिन ईश्वर की आराधना करने से मन को शांति प्राप्त होगी । अपने कार्य के क्षेत्र पर किसी के साथ गुस्से का प्रयोग न करें। इससे लड़ाई झगड़ा होने की आशंका रहेगी। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

 मकर 

सुखद समाचार मिलेगा। सेहत में सुधार दिखेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आज आप  सकारात्मक रहेंगे।  यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। पुरानी रकम की वापसी होगी। धन संबंधी दिक्कत दूर होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। युवाओं को लाभ होगा। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

 कुंभ

आज के दिन छात्रों का काफी मेहनत करनी होगी। कैरियर से जुड़ी समस्या का हल होगा। नौकरी मिल सकती है। धन लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में नए फैसले ले सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ मधुरता रहेगी। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

 मीन

आप के स्वभाव में क्रोध रहेगा। पूर्व में की गई मेहनत का लाभ पा सकते हैं। अचानक नया खर्च  सामने आने से आपका मासिक बजट  बिगड़ सकता है। सामाजिक लोगों से मुलाकात होगी। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। अपरिचित व्यक्ति से सतर्क रहना होगा। नुकसान हो सकता है। दफ्तर में किसी से अनबन होने की आशंका है। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीलाथ

अंक 9, 12

दिशा उत्तर।


पं. गणेशदत्त राजू तिवारी जी महाराज, मल्हार 

No comments:

Post a Comment