1 मई : जानिए आज के राशिफल में क्या कह रहे हैं - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, May 1, 2021

 जय परशुरामजी

1 मई का राशिफल एवं आज का पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 

आज 01/05/2021,शनिवार,आज चन्द्रमा धनु में हैं।आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

वैशाख माह ,कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, मूल नक्षत्र है,आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज तिल व उडद का दान करें। आज काले वस्त्र के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। आज पीपल को जल दें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज चन्द्रमा धनु में हैं।

 बैशाख कृष्ण पक्ष पंचमी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, चैत्र पंचमी तिथि 04:41 PM तक उपरांत षष्ठी, नक्षत्र मूल 10:15 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा,सिद्ध योग 01:47 AM तक, उसके बाद साध्य योग।

राहुकाल का समय 09:10 AM से 10:47 AM तक है ।

 आज का राशिफलः

मेष

आज किसी की दुष्टता के कारण आपको नुकसान हो सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें। धन लाभ होने की संभावना है। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। संपत्ति के मामले की प्रगति धीमी रहेगी। विवाद को टालने का प्रयास करें । वाहन चलाते समय सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

वृषभ

बिना वजह की परेशानी का सामना कर सकते हैं। आपकी परेशानी बढ़ेगी। तनावग्रस्त रहेंगे। अपने क्रोध को नियंत्रित रखें। नुकसान होने की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें। परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। आपका काम आगे बढ़ेगा। दफ्तर का माहौल कुछ दिक्कत भरा रहेगा। परिवार से जुड़ी ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

मिथुन

आज आपका दिन शानदार रहेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। आपके परिवार में किसी को कामयाबी मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। दिनचर्या सामान्य रहेगी। सेहत में सुधार होगा। बड़े-बुजुर्गं का ख्याल रखें । कुंवारों के लिए रिश्ते की सचना मिलेगी। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

कर्क

जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। किसी कार्य काे न टालें। खानपान का ध्यान रखें। बाहर जाते समय आवश्यक कागजात साथ रखें। आमदनी के अवसर मिलेंगे। उधार की रकम वापस मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। सेहत सुधरेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

सिंह

आज का दिन सामान्य रहेगा देर रात तक कार्य करने से बचें। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। आपको तनाव होगा। एकांत में रहना पसंद करेंगे। सामाजिक कार्यों के लिए आर्थिक सहायता कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से अप्रिय सूचना मिल सकती है। नुकसान होने की आशंका है। बुजुर्गों की सेवा करें। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

कन्या

आज जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। दफ्तर के काम समय पर पूरे होंगे। अधिकारी सराहना करेंगे। किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जाएंगे। दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। किसी दोस्त से शुभ सूचना मिलेगी। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर होंगी। खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। कामकाज में प्रगति होगी। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

तुला

रूके हुए काम पूरे होंगे। ज्यादा जोखिम न लें। विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। आज आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपको कर्ज की रकम वापस मिलेगी। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज का दिन ठीक रहेगा।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

 वृश्चिक

युवाओं को कामयाबी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे। काम अच्छा चलेगा। निवेश को लेकर सावधानी बरतें। किसी अपरिचित से ज्यादा मेलजोल न करें। छात्रों को लाभ होगा। वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। तनाव दूर होगा। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

धनु

आज विवाद होने की आशंका है। आपको आज काफी सावधान रहना होगा। किसी से बातचीत करते समय अपशब्दों शब्दों का इस्तेमाल न करें। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन झलकेगा। क्रोध को नियंत्रित करें। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

मकर

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिजनों के साथ मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज का दिन कामयाबी वाला साबित हो सकता है। आपको आनंद आएगा। ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

कुंभ

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय से जुड़े कार्यो को लेकर आज यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दफ्तर का माहौल आज कुछ तनाव भरा हो सकता है। किसी की बात से ठेस लग सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों से चर्चा होगी। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। उधार देने से बचें। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। युवा वर्ग खुश रहेगा। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

मीन

आज सत्संग में मन लगेगा। आज जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। दिन अच्छा बीतेगा। अचानक किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को परिश्रम करना होगा। विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। आपके खर्चे नियंत्रित होंगे। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220 /9977701806.

No comments:

Post a Comment