भाजयुमो बिल्हा मण्डल के द्वारा सुकमा-बीजापुर में शहीद हुए वीर सपूतों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि... अमर शहीद वीर जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी:- केतन वर्मा
बिल्हा,बिलासपुर। संजय मिश्रा
'हमसफर मित्र न्यूज'।
बिल्हा। छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर न्यायधानी क्षेत्र के बिल्हा विधानसभा मीडिया प्रभारी केतन वर्मा के नेतृत्व में सुकमा-बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए कायराना हमले में शहीद हुए 23 वीर जवानो को आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बिल्हा मंडल द्वारा ग्राम पंचायत गोढ़ी में दीप जलाकर श्रद्धांजली दी गई।
इस मौक़े पर बिल्हा विधानसभा मीडिया प्रभारी केतन वर्मा नें कहा कि अपनें प्राणों की आहुति देकर शहीद हुए वीर जवानों की शहादत व्यर्थ नही जाएगी, पूरे प्रदेश सहित देश को झकझोर देनें वाली इस घटना पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार को तत्काल सख़्त कार्यवाही करते हुए नक्सलियों को करारा जवाब देना चाहिए, लेकिन प्रदेश के मुखिया असम में चुनाव प्रचार में व्यस्त है, अगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार जल्द से जल्द नक्सलियों पर कड़ी कार्यवाही नही करती है तो भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ लगातार प्रदर्शन करेगी और उन्हें अपना कार्य करनें के लिए बाध्य करेगी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अमित वर्मा, बलराम वर्मा, राजा वर्मा, राधे निषाद, विजय वर्मा, रितु निषाद, दिनु, झूले यादव एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment