2 अप्रैल : जानिए आज के राशिफल में आपका भविष्य - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, April 2, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

2 अप्रैल का राशिफल और पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


आज 02 अप्रैल 2021शुक्रवार चैत्र माह कृष्ण पक्ष की पञ्चमी ,ज्येष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज हनुमानबाहुक के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। 

आज शुक्रवार ,चैत्र कृष्ण पक्ष आज पंचमी तिथि ,नक्षत्र ज्येष्ठा, व्यातीपात योग, आज राहु काल का समय 10:58 AM - 12:30 PM है।

आज का राशिफलः

मेष

आज धन लाभ होने की संभावना है। आज ज्यादा क्रोधित न हों। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी चाहिए। आपको सामाजिक काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को नई सूचना मिलेगी। जिससे आपको व्यवसाय में लाभ होंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

आज आपको कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अनावश्यक के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। रिश्तेदार से पूर्व में हुए विवाद का समाधान निकल सकता है। परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को जरूरी जानकारी मिलेगी। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

आज आपकाे किस्मत का साथ मिलेगा। आपके विचारों को लोग महत्व देंगे। आपकी सराहना होगी। अपने जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार रखें। ज्यादा  जोखिम न लें। व्यवसायी कहीं रकम लगाने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। नई जानकारी मिलेगी। धर्म-कर्म में दिन बीतेगा। सेहत ठीक रहेगी। अनजान लोगों से सतर्क रहें। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

आज बेहद शानदार रहेगा। आपको कुछ शुभ सूचना मिल सकती है। मित्रों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। उधार में दी गई रकम वापस मिलेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी से मतभेद हो सकते हैं। कुसंगति से बचें। नशापान न करें। यात्रा के मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह

आज आपको कुछ बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। यात्रा का मौका भी मिल सकता है। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेग। यात्रा को टालने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप काफी समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। रिश्तेदारों से अच्छी सूचना मिलेगी। कारोबारियों को आर्थिक लाभ होंगे। आप की पदोन्नति हो सकती है। आज नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। आपको वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला

आज आपका दिन ठीक रहेगा। काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आप बेहद थकान महसूस करेंगे। सेहत बिगड़ सकती है। कारोबारियो को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का माैका मिल सकता है। आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। यात्रा करने के दौरान सावधान रहें। निवेश न करें। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक

आज आपको मित्रों का साथ मिलेगा। अल्प प्रयास से ही आपके सभी काम पूरे हो जाएगें। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है।यात्रा से फायदा होगा। युवाओं की कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। उधार की रकम वापस मिलेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका कार्य आपको आगे बढ़ाएगा। दफ्तर में सीनियर आपकी सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठाने होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आय से ज्यादा आज व्यय होगा। बिना वजह के तनाव न लें। प्रभु की आराधना करें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

आज का दिन ठीक रहेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आज आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। धैर्य रखें।कोई फैसला लेने से पहले अनुभवियों की सलाह जरूर लें।  नौकरी में तरक्की मिल सकती है।  मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। निवेश कर सकते हैं। जोखिम न लें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ

आज आपकी मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ सूचना मिल सकती है। कैरियर को लेकर नए मौके मिलेंगे, इसके लिए आपको तैयार रहना होगा। आपको विरोधियों पर जीत हासिल होगी। व्यवसायी नया काम शुरू कर सकते हैं। आज यात्रा की योजना बन सकती है। कामकाज अच्छा चलेगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन

आज आपका दिन शानदार  रहेगा। किसी रिश्तेदारों से भेंट होगी। कानूनी मामले निपटेंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी को उधार न दें। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। सेहत को लेकर कुछ दिक्कत हो सकती है।  यात्रा को टालने का प्रयास करें। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर् छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment