अंतराष्ट्री़य महिला दिवस पर चिल्हाटी में कार्यशाला और सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, March 18, 2021

 

चिल्हाटीः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यशाला और सम्मान समारोह का आयोजन चिल्हाटी मे संपन्न

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 



चिल्हाटीः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय चिल्हाटी के सभागार में महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता बादल खुंटे महिला सशक्तिकरण ब्लॉक महिला कांग्रेस के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया। 

कार्यक्रम के शुभारंभ पर महिला दिवस के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को भी आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में महिलाओं के विकास एवं प्रगति से संबंधित जानकारी दी। महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने संबंधी बातें कहीं। महिलाएं पुरूषों के बराबर ही नहीं बल्कि उनसे कहीं आगे हैं। वैसे तो महिलाएं स्वयं काफी सशक्त हैं लेकिन आज के इस कार्यक्रम से महिलाओं में और जागरूकता आएगी। यदि एक बालिका पढ़ लिख लेती है तो वह अपने परिवार का ही नहीं संपूर्ण समाज का भला करती है। आज हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं जिसमें सबसे बड़ी लिंगानुपात है। इसे बराबर करने में प्रत्येक महिला एवं पुरूष की बराबर भागीदारी है। महिलाओं के प्रति समाज में अच्छी सोच बनाने के लिए आवश्यक है कि महिलाओं की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। हमारे देश में आदिकाल से ही नारी शक्ति को पूजनीय माना गया है। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष नागेंद्र राय,विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, सभापति कृषि समिति जिला पंचायत सदस्य राजेश्वर भार्गव,जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष अनिता लौहात्रे, सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिला अध्यक्ष करूणा डुगडुग,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिला अध्यक्ष सुकृता बादल खुंटे, जिला पंचायत सदस्य किरण यादव, प्रदेश सचिव किरण तिवारी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिमा सहारे, जिला पंचायत सदस्य निशा कश्यप, मुकेश बंजारे पूर्व सभापति,मदन टंडन, उदय भार्गव,विजय नामदेव,बजरंग चंद्राकर, सुरेंद्र दुबे,प्रभा शुक्ला, बिन्दु जायसी,

 उपस्थित । कार्यक्रम का संचालन करूणा डुगडुग सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिला अध्यक्ष तथा आभार मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिला अध्यक्ष ने किया।

No comments:

Post a Comment