कांग्रेस ने पार्टी मजबूत करने बूथ स्तर पर संगठित करने दिया जोर - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, March 18, 2021



कांग्रेस ने पार्टी को मजबूत करने बूथ स्तर पर संगठित करने दिया जोर

मल्हार से पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 




ओखर/मस्तुरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बुथ कार्यकर्ता सम्मेलन ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय जी की अध्यक्षता में ग्राम ओखर में हुआ।

कार्यकर्ता सम्मेलन में ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर को संगठित करना होगा। गांव में गोधन न्याय योजना से गोबर खरीदी और उससे बनाए गए खाद की गुणवत्ता का ध्यान कांग्रेसजनों को रखना है।

ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। वे किसान पुत्र और पिछड़ा वर्ग विभाग से हैं। उन्होंने किसानों के हित में काम कर रहें हैं।

उन्होंने ने कहा कि हम सबको मिलजुल कर कार्य करना है।ओखर के बुथ लेबल के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से उनकी हर समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया।और संगठन को मजबूत करने की आग्रह किया और उनकी मांगों को पुरा करने आशा दिलाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय जी,पूर्व सभापति मुकेश बंजारे ,विजय नामदेव, उदय भार्गव, गणेशदत्त राजू तिवारी, मुन्ना यादव,चेतन पटेल, अशोक पटेल, मिथलेश साहू,लक्ष्मी यादव,सूर्य प्रकाश कौशिक, शरीफ मोहम्मद, सद्दाम मोहम्मद, रमजान मोहम्मद, हेतराम पटेल,संतोष राव मराठा, पालेश्वर रजक,श्रीनारायण रजक, गोकुल प्रसाद पटेल, बहोरन साहू, एवं समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता ओखर शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment