कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन जोंधरा में सम्पन्न - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, March 13, 2021

 


कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन ग्राम पंचायत जोंधरा में सम्पन्नः

मल्हार से पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 




मस्तुरी जोंधरा। इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुझे बडे वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बैठकर कार्यकारिणी बना लेते हैं,लेकिन मेरा अपना व्यक्तिगत सोच रहा कि जबतक हम कार्यकर्ताओ के बीच नही जाऐंगे तो हमें कैसे पता चलेगा कि कार्यकर्ता कहाँ जुड़े हैं तबतक कार्यकारिणी बनाना उचित नहीं है।

इसलिए लगातार हम कार्यकर्ताओं के बीच जा कर उनकी राय सहमति लेकर कार्यकर्ताओं को संगठित करने का प्रयास कर रहे हैं, जबतक हम कष्ट नहीं पाएंगे तकलीफ नहीं पाऐंगे, मेहनत नहीं करेंगे तबतक संगठन को मजबूत कैसे करेंगे।देश की आजादी की बात तो अलग है,बीजेपी जो देश को गुलाम बनाने की प्रक्रिया कर रही है, अंग्रेजी सरकार के दुसरा रवैया रही, लेकिन बीजेपी जो देश मे शासन कर रही है हर तरह से देश को गुलाम बनाने का प्रयास में है।तो आज जरूरी है कि हम कांग्रेस पार्टी को जागृत करें कांग्रेस की सत्ता लाऐं और इसका माध्यम बन सकता है संगठन और सिर्फ संगठन तो संगठन के माध्यम से मै चाहता हूँ बीजेपी की जो लबरा सरकार के हर क्रियाकलाप, गंदी गतिविधि देश विरोधी चाल जनता के सामने लाएं वो सिर्फ संगठन ही कर सकता है ,और जबतक हम बुथ मे,सेक्टर मे जोन मे ध्यान नहीं देंगे तबतक हम मजबूत नहीं हो सकते।

 ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि हमारा विधायक वहीं बनेगा जिसके पास संगठन रहेगी संगठन साथ देगी।एक हवा में जीत हासिल करना जीत नही वास्तव में अगर जीत हासिल करना है तो मेहनत, ताकत और संगठन के कार्यकर्ताओं के बल मे मिलेगा।

अगर जबतक संगठन को जागृत नही करेंगे तो वो परिणाम हम नही ला सकते।

इसलिए हम चाहते है कि जो संगठन के मुल शक्ति है ताकत है कार्यकर्ता जो बुथ में गांव में मेहनत करते हैं जो ऊपर बैठे हमारे जो नेता है नही जानते वो हमारे संगठन को जाने मै चाहता हूं कि हमारे सभी कार्यकर्ता संगठित हो और प्रयास भी कर रहा हूँ सभी बुथ, सेक्टर, व जोन के सभी कार्यकर्ता संगठित हो। जबतक के कार्यकर्ता जागृत नहीं होगा हमारा कोई भी काम नहीं होगा।आज हमारा शासन सत्ता होते हुए भी हमारा कुछ भी काम नहीं हो रहा कारण हम बिखरे हुए हैं आज शासन सत्ता हुए भी हम किसी भी प्रकार के लाभ नहीं उठा पा रहे हैं यह सिर्फ इसलिए कि हम हम असंगठित है इसलिए मै चाहता हूँ हर कार्यकर्ता जागृत हो संगठित हो और एक होकर आनेवाले विधानसभा में हमारे पार्टी का अपना विधायक मस्तुरी विधानसभा में बैठाएं।

कार्यक्रम के आखिरी दौर में सभीकांग्रेस के वरिष्ठों का कांग्रेसी गमछा भेंट कर सभी का अध्यक्ष जी ने सम्मान किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ,पूर्व विधायक दिलीप लहरिया,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कौशल पान्डेय,संतोष दुबे,पुतन दुबे,उमेद कुर्रे,महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता बादल खुंटे,टाकेश्वर पाटले,लक्ष्मी भार्गव, मुकेश बंजारे,नोहरसाय पूर्व सरपंच लिमतरा, ब्रह्मदेव, रघुराज पान्डेय,बादल खुंटे, उदय भार्गव, विजय नामदेव,गणेशदत्त राजू तिवारी, दिनेश शर्मा, बजरंग चंद्राकर, उतरा रात्रे,बिन्दु जायसी, किरण तिवारी, तिलक राम,राजकुमार चंदेल,छतराम निर्मलकर,कांति भारद्वाज, मुलचंद भारद्वाज,विक्रम तिवारी, उमाशंकर मधुकर, भरत यादव ओखर, एवं महिला समाज व आसपास के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment