संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कमेटी गठित करेगी कांग्रेस - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, March 2, 2021



 संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कमेटी गठित करेगी कांग्रेस.

मंगलवार दिनांक 02/03/2021 को मस्तुरी ब्लाक के ग्राम पंचायत टिकारी मे बुथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ

मस्तुरी ब्लॉक में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की ब्लाक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।

मस्तूरी से पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 



मस्तूरी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की ब्लाक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी बूथ स्तर पर 20 कार्यकर्ताओं की एक कमेटी गठित करेगी, जो अपने बूथ की पूरी तरह से निगरानी करेगी। ब्लॉक अध्यक्ष ने उम्मीद व्यक्त की कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता शिद्दत से तैयारियों में जुट जाएंगे। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को रूबरू कराकर कांग्रेस का सुशासन याद दिलाएंगे।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय की अध्यक्षता में मंगलवार को बाजार चौक मस्तुरी टिकारी संस्कृतिक मंच में कांग्रेस की बैठक हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करें। मिशन 2023फतेह तभी किया जा सकता है, जब कार्यकर्ता पूरे मनोयोग एवं एकजुटता से संगठन हित में कार्य करेंगे। ब्लाक अध्यक्ष राय ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

बीजेपी सरकार पुंजीपतियो,उद्योगपतियो की सरकार है। जो कांग्रेसी सरकार है गरीब किसानों की मजदूरों की सरकार है।भाजपा के लोग कहते हैं सत्तर साल मे क्या किया तो शौचालय निर्माण, गरीबी रेखा कार्ड किसने लाया प्रधानमंत्री मोदी जी का कहना है खाली झोली लेकर आया हूँ, खाली लेकर चला जाऊंगा तो आप ही बताओ रेलवे, एयरपोर्ट, बीमा कंपनी को बेच रहे हो वो पैसा कहाँ जा रहा है, वहीं खाली झोली में जा रहा है,और कहतें हैं कि खाली झोली लेकर आया खाली झोली लेकर चला जाऊंगा तो हम जाने देंगे तब ना जाओगे हम तो खाली झोलीको चेक करेंगे देखेंगे कि खाली झोली में क्या है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं से चुनाव जीतने एवं संगठन मजबूती करने हेतु सुझाव भी दिए गए।

मस्तुरी ब्लॉक में हाशिए पर पहुंच चुकी कांग्रेस 'संगठन सृजन अभियान' के तहत हर बूथ तक पहुंच बनाएगी और 2023 में खुद को बीजेपी के विकल्प के रूप में तैयार करेगी। पार्टी पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी का यह अभियान कितना सफल होगा यह तो समय बताएगा लेकिन कांग्रेसियों की गतविधि बढ़ने से भाजपा की टेंशन जरूर बढ़ गई है।

नागेंद्र राय जी के मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर सभी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा है। ब्लॉक में नागेन्द्र राय का आना कांग्रेसियों के लिए संजीवनी साबित हुआ है। अब कांग्रेसी शीर्ष नेतृत्व के हर प्लान को पूरी शिद्दत से मूर्तरूप देने की कोशिश कर रहे है।

भाजपा के गढ़ माने जाने वाले मस्तुरी व आसपास के पंचायतों में अब कांग्रेस बीजेपी का विकल्प बनने की कोशिश कर रही है। इसके तहत बूथ स्तर पर पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। पार्टी बूथ स्तर पर पूरी मजबूती से खड़ी हो इसके लिए संगठन सृजन अभियान शुरू किया गया है।

कांग्रेस ही है बीजेपी का विकल्प: 

ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। ब्लॉक के सैकड़ों बूथों का गठन किया जा जाना है। ब्लॉक स्तर, न्याय पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लगातार यह प्रयास हो रहा है कि संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियां देश को बर्बाद कर रही हैं। आम आदमी कांग्रेस को लेकर आशान्वित है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस बीजेपी के विकल्प के रूप में सामने आएगी।ब्लॉक अध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस ही बीजेपी का विकल्प है। प्रदेश एवं देश की जनता को मुश्किलों से उबारने के लिए कांग्रेस जी-जान से जुटी है। इसलिए हम गांव एवं न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को और मजबूती दे रहे हैं।

जनपद पंचायत सदस्य सभापति राजेश्वर भार्गव ने कहा भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने पर सबसे पहले किसानों के हित में मजदूरों के हित मे काम किया सबसे पहले किसानों के कर्ज माफ किए नरवा,गरूवा,घुरवा, बारी छत्तीसगढ़ कि चार चिन्हारी इसे संभाल कर हमें रखना है,ए हमारी जवाबदारी है।

मस्तुरी के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने कहा बुथ मे अच्छा कार्यकर्ता है और जो बुथ मे अच्छा कार्य किया है करेंगे वही आनेवाले समय में रहेंगे और कुछ कुछ नये कार्यकर्ता भी जोडें जाऐंगे हम सबका उद्देश्य रहेगा जब विधानसभा चुनाव होगा तो हमसब मस्तुरी विधानसभा को कांग्रेस के विधायक देंगे ऐसा हमारा विचार संकल्प रहना चाहिए।

राजकुमार अंचल जी ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हितैषी सरकार है गरीब मजदूरों की सरकार है हम सबको संगठित होकर मजबूती के साथ चलना होगा और और आने वाले विधानसभा सभा मे ब्लॉक मे कांग्रेस का विधायक बनाऐंगे।

कार्यक्रम में मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय,पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश महामंत्री राजकुमार अंचल,जनपद सदस्यकृषि विभाग के सभापति राजेश्वर भार्गव, जिला सचिव टाकेश्वर पाटले,मुकेश बंजारे, पूर्व सरपंच मोहर साय,पुतन महाराज,अखिलेश महाराज,अरविंद लहरिया,बिंदु जायसी, पुष्पा शर्मा, उदय भार्गव,नेत्र कुमार,राजू सोनी,मोतीलाल टंडन, कृष्ण टंडन, अमर टंडन, निरा अंचल, अरमान अंचल महिला समुह दलदली के सदस्य व समस्त ग्रामीण कांग्रेस के लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment