पति को पेड़ में बांधकर पत्नी से 5 लोगों ने किया गैंगरेप... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, March 16, 2021

 

पति को पेड़ में बांधकर पत्नी से 5 लोगों ने किया गैंगरेप 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


राजस्थान। राजस्थान से एक बार फिर महिला के यौन शोषण ममला सामने आया है। राजस्थान के बारन जिले में पांच दरिंदों ने एक महिला को बंधक बनाकर उससे बलात्कार किया। महिला के साथ उन पांचों लोगों ने पति के सामने ही उससे कुकर्म किया। जानकारी के अनुसार अपने पति और अपनी बहन के साथ बालाजी मंदिर के दर्शन कर लौट रही थी। महिला ने अपने बयान में पुलिस को जानकारी दी कि मंदिर दर्शन के बाद वे बाइक से वापस लौट रहे थे। बारन अटरू हाईवे पर कुछ लोगों ने उन्हें रोका। महिला ने बताया कि पहले तो एक आदमी हाईवे पर था लेकिन जैसे ही बाइक रुकी तो पास में छिपे लोग आ गए। महिला ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि वे लोग मुझे और मेरे पति को जंगल में ले गए और मेरे पति को बंधक बना कर उनके सामने ही मेरे साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि जिन लोगों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया उन पांच लोगों में पूर्व पति का भाई भी शामिल था। घटना को अंजाम देने के बाद वे लोग वहां से फरार हो गए।


पूछताछ में ये हुआ खुलासा

   इसके बाद महिला ने पति को छुड़ाया और उसके साथ सदर पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। इस पूरे मामले पर पुलिस ने कहा कि महिला का मेडिकल कराया गया है और बयान भी दर्ज कर लिया गया है। एसपी विनीत बंसल ने कहा कि आरोपियों की तलाश शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि जब इस मामले की जांच शुरू की गई है तो पूछताछ में पता चला कि महिला के परिवार और उसके पूर्व पति के परिवार ने एक दूसरे पर पहले से ही केस दर्ज करा रखे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अब इस मामले को हर एंगल से जांच रही है।

No comments:

Post a Comment