29 मार्च : पहले राशिफल पढ़ें फिर खेलें होली... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, March 29, 2021

 जय श्री परशुरामजी

29 मार्च का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


29 मार्च 2021: आज होली का पावन पर्व है। होली पर्व की आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं,प्रेम व भाईचारे का यह महान पर्व बहुत ही श्रद्धा से मनाया जाता है। आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज हस्त नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें।आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व उनकी एक परिक्रमा करें। आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है। आज चन्द्रमा केे बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा कन्या राशि मेंं हैै। आज चावल का दान भी श्रेयस्कर है।

दिनांक 29 मार्च 2021,दिन सोमवार,माह चैत्र, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि,हस्त नक्षत्र,योग ध्रुव।

आज का राशिफलः

मेष

आज किसी दिक्कत से जूझ सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। धार्मिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। बड़े कारोबारी सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम से जुड़े कार्य को टालें। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

मित्रों से समय पर सहायता प्राप्त होगी। काम को लेकर बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। मित्र व संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। आय बनी रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

किसी कार्य में बड़ी हानि हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपरिचित लोगों पर विश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। चिंता रहेगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं।  

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

किसी तीर्थस्थान के दर्शन करेंगे। धर्म सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अधीरता न करें। उत्तेजना और क्रोध पर नियंत्रण रखें । अपने विवेक का प्रयोग करें। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। जीवन का आनंद लेंगे। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर सुधार होगा। कारोबारी योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की योजना बनेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। झंझटों में न पड़ें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। किसी प्रकार का जोखिम न लें। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या

नए कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। रूकी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दफ्तर के सहयोगियों से मदद मिलेगी।प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला

किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अचानक नए खर्च सामने आएंगे। प्रतिद्वदी सक्रिय रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। जोखिम वाले कार्य न करें। युवाओं को सफलता मिलेगी। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात होगी। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक

आज का दिन अच्छा बीतेगा। । कोई बड़ा कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो उसे क्रियान्वित करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं।  कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।  लाभ में वृद्धि होगी। दिनभर व्यस्तता रहेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु

आज किसी मित्र की मदद से आपको लाभ होगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें। तनाव दूर होगा। जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

आज थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। रूकी हुई रकम प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान महसूस होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। लापरवाही से हानि होगी।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ

किसी रिश्तेदार के यहां से अशुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। पुरानी बीमारी उभर सकती है।  कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता रहेगी। विरोध होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें।  

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन

आज  रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा। कार्य सरलता से संपन्न होंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। अचानक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220



No comments:

Post a Comment