जय श्री परशुरामजीः
19 मार्च का राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'।
19 मार्च 2021दिन शुक्रवार,फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष ,की खष्ठी तिथि कृतिका नक्षत्र है। आज भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
आज का मेष राशिफल : दिन के दूसरे पहर में होगा अचानक धन लाभ आजीविका : आज मेष राशि के जातकों के लिए शानदार रहेगा। आज आपकी मानसिकता सुखोपभोग की वस्तुओं के संग्रह की रहेगी। ... कार्य-व्यवसाय से दिन के आरंभ में ज्यादा आशा नहीं रहेगी लेकिन दोपहर के बाद के आकस्मिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।
आज का राशिफलः
मेष
किसी दिक्कत के कारण आपके में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आप जानकार से सहायता लें। सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। अनावश्यक खर्च न करें। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप किसी जिम्मेदरी के पूरा नहीं हो पाने के कारण चिंतित रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
वृषभः
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। प्रभु की आराधना करें। विद्यार्थियों के लिए आज अच्छा दिन है। आपको कोई मित्र बेकार के काम में उलझाने का प्रयास करेगा ।कुसंगति से दूर रहें। लाटरी, नशापान को छोड़ें। किसी और की हाथों की कठपुतली न बनें । इससे आप बेकार की परेशानियों से भी बच जायेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। आज खर्च अधिक होगा।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
मिथुनः
आज आप वह कार्य करें जो आपको सबसे ज्यादा पसंद हैं। आप मानसिक रूप से आज मजबूत रहेंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।आर्थिक लाभ होगा। जमीन या वाहन खरीद सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। विरोधी पक्ष सक्रिय हो सकता है। दिन अच्छा बीतेगा। शुभ सूचना मिलेगी।
रंग पीला
अंक 3, 6
कर्कः
आज आपकादिन धार्मिक कार्यों में बीतेगा। किसी से विवाद हो सकता है, लेकिन इससे बचकर रहें। अपने साथी के साथ आज किसी भी व्यर्थ बात को उठाने से बचें । बेहतर होगा कि शांत रहे। आप आज बहुत अच्छे मूड में हैं और आपकी खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे । पत्नी की सलाह को जरूर माने। अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। खानपान का ध्यान रखें।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
सिंहः
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप और आपके साथी के बीच कुछ मामलों में असहमति हो सकती है । बोलचाल पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी की तबियत खराब होने के चलते आप तनाव में रखें। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। बीते कुछ दिनों से आप परेशानियों से जूझ रहें, यह कुछ दिन और चल सकता है।मित्रों से मुलाकात होगी। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
कन्याः
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अधिक खर्च न करके बचत पर ध्यान दें। आप में आत्मविश्वास पैदा होगा। आपकी जिम्मेदारी पूरी हो रही है, इससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। कुंवारों की शादी तय हो सकती है। कामकाज अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दिनचर्या में बदलाव ला पाएंगे।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
तुलाः
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। आज आपको पूरी योजना बनाकर काम करना चाहिए। आपकी काम करने की प्रवृति में बदलाव आएगा। आज आपकी सभी जिम्मेदारी पूरी होंगी। नई योजना पर निवेश कर सकते हैं। प्रभु की आराधना करें। आप अपने करीबी लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
वृश्चिकः
आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है । आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारी पूरी करनी है। इसे आप बेहतर ढंग से कर सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। दिन अच्छा बीतेगा। खानपान का ध्यान रखें।सेहत बिगड़ सकती है। किसी से विवाद की आशंका है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगा।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
धनुः
आज आप बेहद शांत रहेंगे। सकारात्मक बातचीत से विचारों को गति मिलेगी । जो आपके पास है उस पर आपको संतुष्ट रहना चाहिए। किसी भी चीज के लिए लालच न करेें। आपकी आत्मा एवं अंतर्मन आपको गलत विचारों से दूर रखने का संकेत देगा। विचारों में नकारात्मकता न आने दें। व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्लान बनाएंगे। अनुभवी लोगों से संपर्क बनाकर रखे ।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
मकरः
आज आप ज्यादा खर्च हो सकता है। अनावश्यक कार्यों में उलझ सकते हैं। अपने मन को नियंत्रित कर के रखें। ध्यान का अभ्यास करें और दूसरों से सलाह न लें। आज तनाव हो सकता है। आप कई तरह के बातों को एक साथ सोच रहे हैं। इससे आपको नुकसान हो सकता है और आप किसी कार्य को पूरा नहीं कर सकेंगे। अनजान लोगों की बातों में न आएं।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
कुंभः
आज आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी। आपका अपने साथी के साथ खूब हंसी-मजाक का माहौल रहेगा। आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं और सामाजिक कामों में हिस्सा लेते हैं। आज आपके समाजसेवा से जुड़े कार्यों की सभी प्रशंसा करेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। नया प्लान बना सकते हैं। घूमने जाएंगे। जीवनसाथी को उपहार देंगे।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
मीनः
आज आपकी काफी दिनों बाद किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। दिनभर आप सकारात्मक रहेंगे। किसी कार्य की वजह से आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। कारोबार में उन्नति होगी। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। सेहत में सुधार होगा। धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा की तरक्की हो सकती है।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
No comments:
Post a Comment