13 मार्च : जानिए आज के राशिफल में क्या है... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, March 13, 2021



13 मार्च का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


 13 मार्च 2021:  फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष ,अमावस्या तिथि,पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। 

आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज तिल व उड़द का दान करें। आज काले वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। आज पीपल को जल दें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज चन्द्रमा कुम्भ में हैं।

शनिवार का दिन भगवान शनि का दिन है. इस दिन अगर सच्चे मन से आप इनकी पूजा-अर्चना करते हैं तो आपको जीवन में किसी प्रकार की कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आज का राशिफलः

मेषः

आज इस राशि के जातकों के लिए शानदार दिन रहेगा। जरूरी योजनाओं को पूरा कर पाएंगे। किसी मित्र की मदद से आपको के कार्य आगे बढ़ेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। अपने रिश्तेदारों से मुलाकात कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। खानपान का ध्यान रखे।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1,

वृषभः

आज आपको बेहद सावधान रहना होगा। शत्रु पक्ष की हरकतों की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। आपकी आय स्थिर रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। आज खर्च ज्यादा होगा। बोलचाल के दौरान पूरी  सावधानी रखें।  

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

मिथुनः

आपको आज अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में आसानी होगी। व्यवहार में सकारात्मकता रहेगी। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। अपने मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

कर्कः

कुसंगति से दूर रहें। अपने बजट पर ध्यान दें। अनावश्यक कार्यों में खर्च करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। किसी कार्य के सिलसिले में दूसरे शहर जाएंगे। विवाद की स्थिति बन सकती है। सावधानी से वाहन चलाएं। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं।  

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

सिंहः

नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आज दिन की शुरूआत अच्छी रहेगी। कारोबार में फायदा होने की संभावना है।   अनजान लोगों पर भरोसा न करें। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे।

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

कन्याः

कामकाजी लोगों की तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। दिनभर व्यस्त रहेंगे। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। निजी चर्चा हर किसी से न करें। कार्यस्थल पर अवसर मिलेंगे। आमदनी की स्थिति ठीक रहेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। बच्चों की जरूरतें पूरी कर पाएंगे। कर्ज की रकम चुका सकते हैं।   

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

तुला

रूके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपकी विचारधारा में परिवर्तन हो सकता है। नया काम आगे बढ़ेगा। आमदनी होगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। व्यापार में उन्नति होगी। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। संबंधियों के यहां जा सकते हैं। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। लेनदेन करते समय सावधान रहें। दंपत्ति खुश रहेंगे।  

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

वृश्चिकः

आज जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सावधानी बरतनी होगी। चोट लगने की आशंका है। कहीं बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले आगे बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़  सकता है। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।  

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

धनुः

धर्म-कर्म में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके कार्य आसानी सेपूरे होंगे। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। वित्तीय लेनदेन सावधानी से करें। कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त बंदोबस्त करें। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। कुंवारों के लिए  रिश्ते की सूचना मिल सकती है। खुश रहेंगे।  

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

मकरः

विवाहित आज घूमने के लिए जाएंगे। व्यवसाय में आज कुछ नुकसान हो सकता है। तनाव बढ़ेगा। बाहरी खानपान को टालें। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी से मतभेद हो सकते हैं। जरूरी सूचना मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। छात्रों को लाभ होगा। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्य करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

कुंभ।

आज का दिन सुखद रहेगा। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। नया काम फिलहाल शुरू न करें। अपने मित्रों के साथ घूमने के लिए जाएंगे। नशा, लाटरी या जुआ जैसे व्यसनों को त्यागें। अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आज कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है। पारिवारिक आयोजन होंगे।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

मीनः

आज किसी से विवाद हो सकता है। तनाव बढ़ेगा। सेहत बिगड़ सकती है। अपने क्रोध को नियंत्रित रखें। बड़ा नुकसान हो सकता है। धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिता पाएंगे। कर्ज की रकम वापस पाने में मशक्क्त करनी पड़ेगी। आज किसी नए काम की शुरूआत न करें।प्रभु की आराधना में मन लगेगा। बुजुर्गों की सलाह लें। मित्रों से मुलाकात होगी।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12



पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806.

No comments:

Post a Comment