पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक, छुड़ा लिया गया 2 सैनिक - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, February 4, 2021

 

पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक, छुड़ा लिया गया 2 सैनिक 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक हो गया। भारत के बाद अब ईरान ने अपने 2 बंधक सैनिकों को छुड़ाने के लिए कर दिया सर्जिकल स्ट्राइक। ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने पाकिस्तान में आतंकियों के कब्जे से अपने 2 सैनिकों को मुक्त कराया है। ये सैनिक 2018 में किडनैप गए गए 12 सैनिकों में शामिल थे। अनादोलू एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान के भीतर खुफिया जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। 

IRGC के हवाले से कहा गया है, ''आतंकी संगठन जैश उल-अदल की ओर से बंधक बनाकर रखे गए बॉर्डर गार्ड्स के दो सैनिकों को बचाने के लिए मंगलवार रात एक सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, इन्हें ढाई साल पहले अगवा किया गया था।'' मुक्त कराए गए दोनों सैनकिों को ईरान भेज दिया गया है। 

16 अक्टूबर 2018 को जैश उल अदल संगठन ने IRGC के 12 गार्ड्स का अपहरण कर लिया था। इन्हें बलूचिस्तान प्रांत में रखा गया था। इसके बाद, दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने एक जॉइंट कमिटी का गठन किया था। 12 में से 5 सैनिकों को नवंबर 2018 में रिहा करा लिया गया था। इसके बाद 21 मार्च 2019 को पाकिस्तानी सेना ने 4 सैनिकों को मुक्त कराया था। 

जैश उल-अदल या जैश अल-अदल एक सलाफी जिहादी आतंकी संगठन है जो मुख्यतौर पर दक्षिणी-पूर्वी ईरान में सक्रिय है। यह आतंकवादी संगठन ईरान में नागरिक और सैन्य ठिकानों पर कई हमले कर चुका है।

No comments:

Post a Comment