28 फरवरी : जानिए आज के राशिफल में क्या है - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, February 28, 2021

 

28 फरवरी का राशिफल और पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


28/02/2021आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र,रविवार दिन है. सूर्य कुंभ राशि में रहेंगे और चन्द्रमा कन्या राशि में संचरण करेंगे.

आज का दिशाशूल: पश्चिम दिशा

आज का राहुकाल: 4:59 PM से 6:25 PM तक है.

आज का राशिफल

 मेष 

मॉस में व्यवसाय उन्नति की ओर अग्रसर है, धन का लाभ अच्छा होगा और खर्च भी अधिक बना रहेगा। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। धर्म की वृद्धि होंगी, महीने में चोरी होने का डर है, भाइयो और मित्रो से रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

वृष 

स्वजनों से वाद-विवाद हो सकता है, क्रोध और उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकता है। उद्योग ठीक चलेगा, उत्साह और उमंग बढ़ेगी, किसी बाहरी व्यक्ति से वाद विवाद हो सकता है, नौकरी पर ध्यान देना आवश्यक है, असावधानी से हानि संभव है। यात्रा सावधानी से करें।

मिथुन

मॉस आरम्भ में अकारण धन और पुण्य की हानि हो सकती है, स्वास्थ्य में बाधा रोग, शोक, मानसिक अशांति एवं धन की कमी से दुखी होंगे। द्रव्य लाभ, इष्ट मित्र समागम, आरोग्य एवं आनंद की प्राप्ति होगी।

मॉस में श्रेष्ठ लोगो का समागम, धन-धान्य के संचय में रूचि बढ़ेगी, अपने पुरुषार्थ से उद्योग धंधा सफल होगा, शारीरिक अस्वस्थता, श्रम की अधिकता एवं वाहन कष्ट होगा।

सिंह

कारोबार में उन्नति का योग बना है, किसी पुराने मित्र का समागम होगा। माता – पिता से सम्बन्ध सुधर जायेंगे, पारिवारिक मतभेद समाप्त होगा। शत्रु हार मानेगा और यात्रा से लाभ होगा।

कन्या 

कार्य व्यवहार उत्तम बना रहेगा, धन का लाभ होगा, शत्रु दब जायेगा, यात्रा में निराशा हाथ लगेगी।

तुला 

व्यापारिक उन्नति होगी, धन का भी लाभ होगा, समाज में मान और ओहदा बढ़ेगा, मित्रो से मिलाप होगा, स्त्री सुख प्राप्त होगा, यात्रा के योग बने है, मुख विकार व शरीर से कष्ट होगा।

वृश्चिक 

कारोबार में लाभ होगा, किन्तु आय की अपेक्षा व्यय अधिक बना रहेगा, समाज में सफलता मिलेगी, शत्रु पराजित होगा, यात्रा करनी पड़ सकती है। बुद्धि मलिन रहेगी, कंठ सम्बंधित विकार से कष्ट मिलेगा, स्त्री के नरम स्वास्थ्य से मन चिंता ग्रस्त रहेगा।

धनु 

आमदनी की कमी से मन चिंतित रहेगा, व्यापारिक यात्रा संतोषजनक होगी, मानसिक उलझनों का निवारण होगा, स्त्री -संतान का स्नेह प्रेम मिलेगा।

मकर 

परिश्रम से अभीष्ट लाभ होगा, व्यवसाय में सामान्य प्रगति होगी, यात्रा में सफलता मिलेगी, द्रव्य लाभ होगा। स्त्री एवं संतान से सम्बन्ध मनोकुल रहेगा। चित्त प्रसन्न होगा। रोग-ऋण एवं रिपु बाधा से मन दुखी रहेगा।

कुम्भ 

मंगलोत्सव व्यवसाय में प्रगति, आर्थिक स्थिति में उतार चढाव रहेगा। शरीर में थकावट महसूस करेंगे, घर-गृहस्थी की समस्या दूर होगी, जटिल समस्याओ का समाधान करना होगा।

मीन 

कार्य-व्यवहार मध्यम रहेगा तथा आय-व्यय सम रहेगा, झगड़ो में विजय मिलेगी, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, मित्रों से बिगाड़ होगा, चिकित्सिक से भय मिलेगा। शरीर अस्वस्थ रहेगा, आशाओं में निराशा हाथ लगेगी। यात्रा के कार्य नहीं बनेंगे।


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.
9098571220/9977701806।

No comments:

Post a Comment