24 फरवरी : जानिए आज के राशिफल में क्या है - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, February 24, 2021

 जय श्री परशुरामजी🙏🏻

24/02/2021 बुधवार का राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

माघ माह ,शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि 18:06:30 बजे तक तदोपरान्त त्रयोदशी तिथितिथि स्वामीः- द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। पुनर्वसु नक्षत्र 13:17:53 तक तदोपरान्त पुष्य नक्षत्र नक्षत्र स्वामीः- पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं तदोपरान्त पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं।दिशाशूलः- बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनियां या तेल खाकर निकलें।राहुकालः- आज का राहु काल 12:34:00 से 02:00:00 तकतिथि का महत्वः- द्वादशी तिथि में मसूर नहीं खाना चाहिए यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है।“हे तिथि स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी, दिन स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”

आज का राशिफलः

मेषः

कारोबारियों को आज बड़ा लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। रिश्तेदारों से पूर्व के विवाद दूर होंगे। आप आज बेहद प्रसन्न रहेंगे। परिवार  के साथ समय बिता पाएंगे। जरूरी फैसले लेते समय आपको परिवार के लोगों से सलाह-मशविरा करना चाहिए।आज आपको कार्यों में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। मित्रों से खुशखबरी मिल सकती है।  

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

वृषभः

आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपको किसी कार्य में लाभ होगा। नया कारोबार आगे बढ़ेगा। घरेलू जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। सगे संबंधी से मुलाकात होगी। शुभ सूचना मिलेगी।  आज आपका कार्य मनोनुकूल होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग रहेगा। सेहत में सुधार होगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।   

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

मिथुनः

फील्ड में काम करने वाले आज कुछ परेशानी महसूस कर सकते हैं। कुछ विवाद होने की आशंका है। विद्यार्थियों को लाभ होगा। अनावश्यक कार्यों में खर्च न करें। दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहे। आज आलस्य बना रहेगा। आप कुछ बड़ी जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाएंगे। बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है। घरेलू समस्याएं दूर होंगी। कुछ मित्रों से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

कर्कः

आज धर्म-कर्म  में मन लगेगा। ईश्वर की  आराधना से मानसिक शांति महसूस करेंगे। दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। आर्थिक स्थिती ठीकरहेगी। आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। सामाजिक कार्यों के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है, रिश्ते की खबर मिलेगी। युवाओं का कैरियर बढ़ेगा।  

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

सिंहः

आज किस्मत का आपको साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। भौतिक साधनो जुटाने पर व्यय होगा। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। यात्रा करने के दौरान सतर्क रहें। बुजुर्गों की सेहत पर खर्च होगा। काराेबार की स्थिति बेहतर होगी। किसी कार्य में निवेश कर सकते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। रुकी हुई रकम मिल सकती है। मित्रों  से चर्चा होगी। 

रंग गोल्डन

अंक 5

कन्याः

सत्संग में मन लगेगा। आज आप बेहद सकारात्मक महसूस करेंगे। आपके व्यवहार  से सभी प्रभावित होंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्य ज्यादा रहेगा। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। आप अपनी सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा। आज जोखिम लेने से बचें। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

 तुलाः

आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं। मित्रों के साथ पार्टी का प्लान बनाएंगे। विद्यार्थियों को आज कामयाबी मिल सकती है। आज किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिलेगी। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अफसरों से मुलाकात अच्छी होगी। आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। आपका रूका हुआ काम पूरा होगा। आपसे लोग प्रभावित रहेंगे। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

वृश्चिकः

लेनदेन करते समय सावधान रहें। अकारण किसी विवाद में  पड़ सकते हैं। आज तनाव ज्यादा हो सकता है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। परिवार में कुछ कलह हो सकता है, जिसका असर आपके कार्य पर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।  जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत दूर होगी। विरोधियों से सावधान रहें। किसी कार्य में आपको घाटा हो सकता है।   

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

धनुः

ऑफिस में काम का दबाव कम रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों काे काफी मेहनत करनी होगी। शत्रुओं से सतर्क रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का दिन शानदार रहेगा।  परिवार के साथ घूमने जाएंगे। आज दिन मौजमस्ती में  बीतेगा। कारोबियों को आज अच्छा खासा लाभ होने की संभावना है। किसी मित्र से मतभेद दूर होंगे। तनाव दूर होगा।  

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

मकरः

वाहन चलाते समय सतर्क रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। इस राशि के जातकों को आज कुछ दिक्कतों का सामना  कर पड़ सकता है। किसी से उधार लेना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद को लेकर पारिवारिक कलह हो सकता है।तबियत बिगड़ने की आशंका है। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।  

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

कुंभः

आप आज नयापन महसूस करेंगे। मानसिक रूप बेहद शांत रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ मधुरता रहेगी। कुछ पुराने मामले के सुलझने से प्रसन्न रहेंगे। मित्रों से मतभेद दूर हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आप अपनी जिम्मेदारी समय पर पूरी कर पाएंगे।  योग, व्यायाम की ओर ध्यान देंगे। बुजुर्गों का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है।   

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10,

मीनः

विद्यार्थियों को  सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस में कार्य का दबाव ज्यादा रहेगा। किसी से रिश्तेदार से मिलनेजा सकते हैं। पारिवारिक आयोजन होंगे। अनावश्यक खर्च न करें। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में किसी मामले को लेकर विवाद सकता है। बुजुरगों के अनुभव का लाभ मिलेगा। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment