छ. ग ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ को स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने हड़ताल पर पहुंच समर्थन दिया - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, January 12, 2021

 

छ.ग. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ को स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने हड़ताल पर पहुंच समर्थन दिया

प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता ने मंच पर अपने प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ दिया समर्थन

बिल्हा से हरीश सन्नाट की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 




रायपुर: रविवार को स्वास्थ्य संयोजक कमर्चारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने जानकारी दिया कि प्रदेश में छ.ग. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के धरना स्थल बूढ़ा तालाब रायपुर में अपने संघ के प्रदेश कार्यकारिणी के साथ पहुंच कर उनकी मांगों का पूर्ण समर्थन करते हुए उनकी प्रमुख मांग पदोन्नति का समर्थन किया है संघ के तरफ से अपनी मांगों को लेकर  आज 16 वें दिन धरना स्थल पर डटे हुए हैं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री एम. पी. आड़े के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं छ.ग. लोक सेवा (पदोन्नति) नियम 2003को बिना छेड़े पदोन्नति दिया जाये | 

         स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता ने बताया कि आपकी मांगें जायज है इस पर सरकार को तत्काल पहल करना चाहिए आप सभी के आज 16 वें दिन की हड़ताल पर सभी कर्मचारी डटे हुए हैं आपकी माँग को जल्द पूरा करना चाहिए गुप्ता ने बताया कि आपके माँगों के समर्थन में हम पूर्ण रूप से साथ है और आने वाले दिनों में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ भी अनिश्चितकालीन में जाने वाला है|

No comments:

Post a Comment