मुख्यमंत्री की सौगात : बिलासा बाई के नाम से होगा एयरपोर्ट का नाम - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, January 3, 2021

 

बिलासपुर को सीएम की सौगात:बिलासा बाई के नाम पर होगा नया एयरपोर्ट, 600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

बिलासपुरःयहां आम सभा में मुख्यमंत्री ने कहा डॉ रमन सिंह के कार्यकाल के मुकाबले कहीं ज्यादा कृषि के क्षेत्र में प्रदेश ने विकास किया है।

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में किया जन सभा को संबोधित

कहा - कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गोबर बेचकर लोग खरीद रहे मोटरसाइकिल, यही विकास

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 



बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर शहर में रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री मैदान से जन सभा को संबोधित किया। उन्होंने बिलासपुर में बनने वाले एयरपोर्ट का नाम बिलासा बाई के नाम पर करने की घोषणा की। बिलासा बाई के ही नाम पर बिलासपुर शहर का भी नाम पड़ा है। वह कल्चूरी काल की एक वीर महिला थीं, जिन्होंने तब के एक राज की जान शिकार के दौरान बचाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरपा नदी में 12 महीने पानी बहे इसके प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहे हैं। शहर के समाज सेवक शेख गफ्फार के नाम पर तारबहार स्कूल का नाम रखने की भी घोषणा उन्होंने की।

गोबर बेचकर मोटरसाइकिल खरीद रहे यही विकास 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पुरखों ने सपना देखा था छत्तीसगढ़ का। यहां विकास के पैमाने की बात होती है। हमारी नजर में यही विकास है कि किसान, अनुसूचित जाति, जनजाति के लोग, गरीब, मजदूर, नौजवान सभी खुशहाल हों। पुरखों के सपनों को साकार करने का काम हम कर रहे हैं। सरकार बनते ही हमने किसानों का ऋण माफ किया। 2500 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदा। किसान कर्ज से मुक्त हुआ और छत्तीसगढ़ में सोना, चांदी, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की बिक्री बढ़ी। व्यापारियों को भी व्यापार करने का मौका मिला। एक फैसले ने बड़ा बदलाव किया। जब सरकार बनी तब धान बेचकर किसानों ने सोना चांदी खरीदा, अब गोबर बेचकर मोटरसाइकिल खरीद रहे यही विकास है। सरकार 24 घंटे छत्तीसगढ़ के 2 करोड़ लोगो के विकास के लिए प्रतिबध्द है।

केंद्र हमारा चावल खरीदे या नहीं, हम अपने वादे पर कायम रहेंगे 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बोनस पर विवाद हुआ तो हमने किसानों को समर्थन मूल्य के बाद राजीव गांधी न्याय योजना के जरिए मदद दी। इसे भाजपा के लोग बोनस बता रहे हैं। जब कि केंद्र सरकार खुद किसान सम्मान निधि दे रही है। वैसे ही हम भी दे रहे हैं, इसमें क्या दिक्तत है। केंद्र छत्तीसगढ़ से चावल नहीं खरीद रहा। अब वो चावल ने या ना लें, हम अपने वादे पर कायम रहेंगे। पूरा भुगतान होगा। छत्तीसगढ़ के किसानों को हमने अधिकार दिया तो केंद्र की सरकार अब इसे छीनने की कोशिश कर रही है।

600 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात 

बिलासपुर में मुख्यमंत्री ने नूतन चौक में नगर निगम बिलासपुर द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अंतर्गत 6 करोड़ की लागत से तैयार किये गये तीन मंजिला सेंट्रल लायब्रेरी का लोकार्पण किया। यह राज्य की पहली डिजिटल लायब्रेरी है। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित आम सभा में उन्होंने 99.84 करोड़ की लागत से 142 कार्यों का लोकार्पण, 414.79 करोड़ रुपये की लागत से 225 कार्यों का भूमिपूजन किया। सीएम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल तारबाहर गए। पुराने सर्किट हाउस के पास 6 करोड़ 59 लाख की लागत से बनाये गये नवीन विश्राम भवन का लोकार्पण भी हो रहा है।

No comments:

Post a Comment