शोक संदेश
सुप्रसिद्ध प्रोफेसर जे. एस. पैकरा का आकस्मिक निधन
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिल्हा, 5 जनवरी, मंगलवार । बड़ी दुख से आप सभी को सुचना दिया जाता है कि मेरे परम मित्र प्रो. जे. एस. पैकरा का कल दिनांक 4 जनवरी 2021 सोमवार साम आकस्मिक निधन हो गया हैं।
प्रो. जे. एस. पैकरा का पुरा नाम जोहन सिंह पैकरा है जो वर्तमान मस्तूरी कॉलेज के भूगोल का प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे।
स्वर्गीय प्रो. पैकरा का जन्म 13 जुलाई 1961 गुरुवार के दिन बिलासपुर जिले के कोटा विधानसभा क्षेत्र के बेलगहना से 10 किमी दूर ग्राम मिट्ठू नवागांव में हुआ था। वह मस्तूरी के पहले बिल्हा अग्रसेन महाविद्यालय में कार्यरत थे। मस्तूरी महाविद्यालय से ढाई साल बाद इनका रिटायर होना था। इन्होंने दो पुत्र एवं दो पुत्री तथा पत्नी को छोड़कर स्वर्गवास हो गया हैं।
दिनांक 4 जनवरी 2021 सोमवार साम अचानक स्वास्थ्य खराब होने से बिलासपुर सिम्स में इनका निधन हो गया। वह 59 वर्ष 6 महीने का जीवन यात्रा की है।
'हमसफर मित्र न्यूज' परिवार और समस्त पाठकों की ओर से प्रो. पैकरा का आत्मा के शांति के लिए प्रार्थनीय एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाती हैं...
निवेदक -
मनितोष सरकार,
('हमसफर मित्र न्यूज' का संचालक एवं संपादक),
बिल्हा,
छत्तीसगढ़,
व्हाट्सएप नं. 9009153712
नोट - प्रो. पैकरा के निधन पर 'हमसफर मित्र न्यूज' चैनल तीन दिन के लिए शोक दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अतः 7 जनवरी तक काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस 3 दिन तक कोई भी समाचार अथवा लेख आदि प्रकाशित नहीं किया जाएगा। सभी पाठकों को असुविधा के लिए खेद है।
संपादक - 'मनितोष सरकार'


No comments:
Post a Comment