5 जनवरी का सम्पूर्ण राशिफल
'हमसफर मित्र न्यूज'।
जय श्री परशुराम:
5 जनवरी, मंगलवार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है।सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो शाम 5.47 तक रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। मंगलवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। सोमवार की रात से चंद्रमा राशि बदल कर सिंह से कन्या में आ चुका है।
आज का राशिफल ः
मेषः
आप हेल्थ को प्राथमिकता देकर सेहतमंद रहने में सफल होंगे। पड़ोसियों और दोस्तों के साथ गृहणियों का अच्छा समय व्यतीत होगा। थकान के कारण लंबी यात्रा करने से बचना होगा। अच्छे दामों में प्रॉपर्टी की बिक्री न होने से आप चिंतित रहेंगे। आपकी एक नए रिश्ते की शुरुआत करने की संभावना है।
लकी नंबर: 3
लकी कलर: सैफरन
वृषभः
किसी लेक्चर के लिए आपके विदेश यात्रा करने के योग हैं। कुछ लोगों की सेलरी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सही समय पर सही निर्णय आर्थिक स्थिति को संतोषजनक बनाए रखेगा। पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलने पर मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 9
लकी कलर: मजेंटा
मिथुनः
नवविवाहित जोड़ों के लिए साथ में समय बिताने के लिए समय अनुकूल है। आप पेशेवर जीवन में कार्य समाप्ति के लिए विकर्षणों से दूर रहने में सफल होंगे। अस्थायी नौकरी में कार्यरत लोगों को स्थायी रूप से नौकरी मिलने के योग हैं। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।पार्टनर के साथ आप एकांत में समय व्यतीत करने में सफल होंगे।
लकी नंबर: 15
लकी कलर: क्रीमसन
कर्कः
पुराने व्यवसाय को पुनः शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा। आपकी मेहनत और सच्ची लगन आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्रदान करेगी। वाहन चलाने में नौसीखिए सावधानी अवश्य बरतें। आर्थिक स्थिति मज़बूत होने पर भी आप नया घर लेने में असक्षम होंगे। किसी परिचित की सहायता करने से आपकी सराहना होने की संभावना है।आप जिनको पसंद करते हैं, उनके साथ नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं।
लकी नंबर: 2
लकी कलर: पीच
सिंहः
सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से दिन मनोरंजक बना रहेगा। किसी स्कीम में निवेश करने का सपना आज साकार होने की संभावना है। आपका खुश रहने और रखने का स्वभाव घर में सुख-शांति का माहौल बना देगा। प्रॉपर्टी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में होने के संकेत हैं।आप पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
लकी नंबर: 17
लकी कलर: फारेस्ट ग्रीन
कन्याः
पेशेवर जीवन में आप महत्वकांक्षी कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। विवाहित जोड़ों को आपसी मनमुटाव छोड़कर प्रेम से समस्याओं का हल निकालना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका नियमित अच्छा प्रदर्शन भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। गृहणियां घर की सजावट के लिए जरूरत से ज़्यादा खर्च कर सकतीं हैं।जिनसे आप हाल ही में मिले हैं, उनकी ओर आकर्षित होने के संकेत हैं।
लकी नंबर: 15
लकी कलर: क्रीमसन
तुलाः
व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रतिद्वंद्वियों की ओर से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके दोस्त या परिजन पुरानी बातों से आपको दुखी कर सकते हैं। घर में भी तनाव का माहौल बना रहेगा। अच्छी तरह सोच-विचार करके ही जॉब स्विच करने के लिए कदम उठाएं। सेहत संतोषजनक बनी रहने की संभावना है।आप अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कहने में सफल होंगे।
लकी नंबर: 9
लकी कलर: मैरून
वृश्चिकः
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी विद्यार्थियों की मनोकामना पूरी होने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपकी विवादास्पद प्रॉपर्टी का मामला सुलझने के कोई आसार नहीं है। आय के नए रास्ते खुलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके अपने किसी ख़ास दोस्त या परिजन से मिलने के संकेत हैं।
लकी नंबर: 2
लकी कलर: क्रीम
धनुः
नए वर्कआउट प्लान को नियमित रूप से करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। आप अपने कार्यस्थल पर नयी ज़िम्मेदारियों को पूरी करने में कामयाब होंगे। किसी सामाजिक समारोह में रिश्तेदारों से मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ घूमने जाना आपके लिए आनंददायक और मनोरंजनक साबित होगा। कुछ छात्रों की परिवार की सहमति से उच्च शिक्षा प्राप्त करने की संभावना है।
लकी नंबर: 3
लकी कलर: सैफरन
मकरः
बड़ी स्कीम में निवेश करने से पहले गहन सोच-विचार करने की आवश्यकता है। किसी को उधार दिए पैसे वापस मिलने के संकेत हैं। आप घर में चल रहे तनाव के माहौल को शांत करने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ यात्रा रोमांचक हो सकती है।आपको अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने में ख़ुशी मिलेगी।
लकी नंबर: 6
लकी कलर: क्रीमसन
कुंभः
पेशेवर जीवन में आपके विचारों को मान्यता और प्रशंसा मिलेगी। आध्यात्मिकता आपके निजी जीवन में काफी महत्त्वपूर्ण होगी। अच्छी सेहत आपको फिट और हेल्थी बनाये रखेगी। आप अपने दोस्तों का दायरा बढ़ाने में कारगर साबित होंगे।अपनी मौजूदा लव लाइफ में आप अपने पार्टनर के साथ खुश रहेंगे।
लकी नंबर: 17
लकी कलर: नेवी ब्लू
मीनः
स्टॉक मार्केट में सट्टेबाज़ी से नुकसान भुगतने के संकेत हैं। विवाहयोग्य व्यक्ति के लिए आप अच्छे रिश्ते देखने की कोशिश में लग जाएंगे। हेल्थ मैंटेन रखने के लिए फिटनेस ग्रुप का सहारा लेना लाभदायक सिद्ध होगा।आपके पार्टनर आपको खुश रखने में कामयाब होंगे।
लकी नंबर: 1
लकी कलर: लाइट रेड।



No comments:
Post a Comment