ग्रीन टी से ज्यादा फायदे ब्लू टी में, जानें इसके जबरदस्त फायदे - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, January 18, 2021

'आज का सेहत' 

 ग्रीन टी से ज्यादा फायदे ब्लू टी में, जानें इसके जबरदस्त फायदे 

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संचालक /संपादक - 'हमसफर मित्र न्यूज'), बिल्हा 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 



चाय पीने की शुरुआत सुबह से ही हो जाता है, लेकिन हम यह चयन नहीं कर पाते हैं कि हमें कौन-सा चाय पीना चाहिए। शरीर के फायदे अनुसार ही हमें चाय पीना चाहिए। ग्रीन टी और ब्लैक टी के बारे में तो आप जानते ही होंगे , और इनका सेवन भी करते ही होंगे, लेकिन क्या आप कभी ब्लू टी यानि कि नीली चाय पी है ? अगर नहीं पी है तो एक बार जरूर ट्राय कीजिए, क्योंकि सेहत और ब्यूटी के लिए बेहद फायदेमंद है ये नीली चाय। 


   अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये नीली चाय कैसे होती होगी , तो हम आपको बता दें कि ये चाय अपराजिता के खुबसूरत नीले फूलों को उबालकर बनाई जाती है, इसलिए इसका रंग नीला होता है। इसे बटरफ्लाई टी भी कहा जाता है। जानिए इस बार 'हमसफर मित्र' के 'आज का सेहत' में इसे बनाने की विधि और 5 गजब के फायदे - 


विधि -

 इस चाय को बनाने के लिए आपको चाहिए, अपराजिता के नीले फूल, पानी और स्वाद अनुसार नमक, शकर या नींबू। सबसे पहले पानी उबाल लें और उसमें अपराजिता के फूल डालें। जब इसका रंग नीला हो जाए, तो इसमें नमक या शकर डालें और कुछ बूंद नींबू की डालकर छान लें। अब यह पीने के लिए तैयार है। अब जानिए इसके फायदे - 


1. डिटॉक्स टी -

 आपके शरीर से अवांछित तत्वों को बाहर निकालकर ये चाय बॉडी को डिटॉक्स करती है और शरीर की आंतरिक सफाई करती है।


2. इम्युनिटी बूस्टर - 

यह एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करती है और इम्यूनिटी को बढ़ाकर बीमारियों से आपकी रक्षा करती है।


3. डायबिटीज - 

यह नीली चाय डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह शुगर के लेवर को मेंटेन करने में काफी मददगार होती है।


4. ब्यूटी बेनिफिट्स - 

खूबसूरती को और निखारना चाहते हैं तो नीली चाय एक बढ़िया विकल्प है। यह चेहरे के दाग, धब्बे और झाइयों को मिटाकर रंगत निखारने में सहायक है।


5. माइग्रेन -

 माइग्रेन के मरीजों के लिए सुबह इस चाय का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। यह दर्द के अलावा दिमागी थकान को भी दूर करती है।

No comments:

Post a Comment