स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुख्यमंत्री से भेंट - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, January 29, 2021

 

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुख्यमंत्री से भेंट

मुख्यमंत्री के द्वारा संघ के कैलेंडर का विमोचन 

2800 ग्रेडपे की माँगों पर हुई सकारात्मक चर्चा

हरीश सन्नाट की रिपोर्ट (प्रदेश मीडिया प्रभारी) 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 





रायपुर:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कोंडागांव प्रवास के दौरान आयोजित कार्य्रकम संगठन प्रमुखों से चर्चा के दौरान स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता के उपस्थिति में मुलाकात किया |

            संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट ने बताया कि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है इसी कड़ी में अपनी 2800ग्रेडपे की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के कोंडागांव प्रवास के दौरान प्रतिनिधि मंडल के साथ भेंट किये जहाँ पर अपनी मांगपत्र को प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा मुख्यमंत्री के सामने रखते हुए विस्तार से चर्चा किया गया जिसमें  भूपेश बघेल के द्वारा सकारात्मक पहल की गई साथ ही संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन मुख्यमंत्री के हाथों किया गया कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री गुरु रूद्रकुमार के साथ अन्य मंत्री मंडल भी उपस्थित थे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल की ओर से प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता, कोंडागाँव जिला अध्यक्ष भूपेश नायक, प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीश जायसवाल, बस्तर संभाग अध्यक्ष सौरभ गौर, बस्तर संभाग प्रवक्ता दुरपत राज सेठिया, बस्तर जिला अध्यक्ष रामनाथ कश्यप, नकुल भोयर मुख्य रूप से उपस्थित रहे |

No comments:

Post a Comment