छतौना गुड़ी चौक के पास एससी एसटी ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी की 190 वी जयंती समारोह का आयोजन
बिलासपुर से अश्वनी यादव की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'।
बिलासपुर। कल 3 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे ग्राम छतौना के चौक के पास एससी एसटी ओबीसी महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 190 वी जयंती समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मुरत कौशिक जी अध्यक्षता बिल्हा अध्यक्ष अंबिका कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सालीक यादव ओबीसी महासंघ के अजय राय बीजेपी नेता प्रफुल्ल कौशिक विधायक प्रतिनिधि राकेश तंबोली एवं प्रधान पाठक मनमोहन कौशिक जी और ग्राम पंचायत बुटेना से अश्वनी यादव उपस्थित रहे अपने उद्बोधन में श्याम मूरत कौशिक ने कहा कि 190 साल पहले भारत मे जन्मी शिक्षा की देवी सावित्रीबाई फुले ने पुरुष प्रधान जाति प्रधान समाज में कई प्रकार के कठिनाइयों का सामना करते हुए स्वयं शिक्षा प्राप्त कर महिलाओं को शिक्षित करने हेतु 1948 में भारत में एक ली बालिका स्कूल शुरू की जिसके कारण आज महिलाएं पढ़ पा रही है आज भारत के सरकार भी फर्जी कोरोना के नाम से स्कुल कॉलेज बंद कर गरीब मजदूर की बच्चों की पढ़ाई को 1 साल से बर्बाद कर दिया है जबकि दारू दुकान हवाई जहाज और चुनाव तथा लाखों की भीड़ वाली नेताओं की सभा चल रही है उन्होने कहा कि आम जनता का आवाज बुलंद करने की जरूरत है वही अंबिका कौशिक ने कहा कि मनुवादी व्यवस्था के लोगों ने तथा महिलाओं को अपनी जूती समझने वाले लोगों ने सावित्रीबाई फुले जी को प्रताड़ित एवं अपमानित किया लेकिन वह हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ते रहे
कार्यक्रम का संचालन अजय राय एवं आभार प्रदर्शन विधायक प्रतिनिधि राकेश तंबोली द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रुप से हिना खान जूही खान मानसी कौशिक रोशनी जायसवाल जितेंद्र कौशिक बुटेना से अशवनी यादव सहित गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे यह जानकारी विधायक प्रतिनिधि राकेश तंबोली द्वारा दिया गया।




No comments:
Post a Comment