विटामिन सी के ज्यादा सेवन से कई है नुकसान - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, January 28, 2021

 'आज का सेहत' 

विटामिन सी के ज्यादा सेवन से कई है नुकसान 

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' - संपादक। 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग विटामिन सी का उपयोग अधिक करने लगे हैं। विटामिन सी अक्सर खट्टे चीजों में मिलता है। विटामिन सी को एस्कार्बिक एसिड भी कहा जाता हैं। एस्कार्बिक एसिड शरीर में बढ़ने से कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। 


ऐसे तो कोई भी विटामिन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है और इसके कई फायदे भी होते हैं, जैसे विटामिन सी हमारे शरीर, हमारी त्वचा और हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बात हम सभी भली-भांति जानते हैं। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। जी हां, आपने हमेशा विटामिन सी के फायदों के बारे में ही सुना होगा लेकिन एक बार 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में इनके नुकसान के बारे में भी जान लीजिए।


विटामिन सी से होने वाले नुकसान


कहते हैं कि किसी भी चीज की अति नुकसान करती है। यही बात आपकी डाइट में भी लागू होती है। अगर आप किसी भी चीज को सही मात्रा में लेंगे तो यह आपको फायदा पहुंचाएगी, वहीं अगर आप किसी चीज का ज्यादा सेवन करते हैं तो उसका नुकसान भी होता है।


अगर विटामिन सी को ज्यादा मात्रा में लिया जाए तो आयरन की मात्रा शरीर में ज्यादा हो जाती है जिससे शरीर में कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।


विटामिन सी की ज्यादा मात्रा से किडनी खराब होने का खतरा बना रहता है।


विटामिन सी के ज्यादा सेवन से पेट खराब होने की समस्या हो सकती है।


विटामिन सी के अधिक सेवन से पथरी होने की भी संभावना है।


No comments:

Post a Comment