तमिलनाडु के कृषि मंत्री का कोरोना से निधन - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, November 1, 2020

 

तमिलनाडु के कृषि मंत्री का कोरोना से निधन 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

चेन्नई। तमिलनाडु के कृषि मंत्री एवं अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता आर दोराईकन्नू का शनिवार देर रात चेन्नई के कावेरी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे।

   कावेरी अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें 13 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना के कारण गंभीर निमोनिया और अन्य परेशानियां हो गई थीं।

   कावेरी अस्पताल ने कहा कि हमें बेहद दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि कृषि मंत्री आर दोराईकन्नू जी का देर रात 11 बजकर 15 मिनट पर निधन हो गया। इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।

   दोराईकन्नू थंजावुर नार्थ जिले के अन्नाद्रमुक के सचिव थे। वे तमिलनाडु की पापानासम विधानसभा सीट से 2006, 2011 और 2016 के चुनाव में विधायक चुने गए। दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता ने 2011 में उन्हें पहली बार राज्य का कृषि मंत्री नियुक्त किया था।

   तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। (वार्ता)

No comments:

Post a Comment