31 अक्टूबर : देखिए आज का राशिफल में आपका भविष्य - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, October 31, 2020



 31 अक्टूबर का राशिफल 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

*मेष:* शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग है। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छा प्लानिंग कर सकेंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी।


 *वृषभ:* स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे-सम्बंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। प्रवास और स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को बेहतर बनाएगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।


 *मिथुन:* आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। आपके वाणी-व्यवहार से गलतफहमी पैदा हो सकती है। शारीरिक कष्ट, मन को भी अस्वस्थ बना सकते हैं। परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। खर्च ज्यादा ना हो, इस बात का ध्यान रखें।


 *कर्क:* आकस्मिक धन प्राप्ति से दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। प्रवास पर्यटन तथा विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए विवाह का योग है। उत्तम भोजन और स्त्री सुख मिलेगा।


 *सिंह:* कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी। ऑफिस या घर में जिम्मेदारी बढ़ेगी। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। नए सम्बंध स्थापित करने या कार्य के सम्बंध में महत्त्वपूर्ण निर्णय संभलकर लें। पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं।


 *कन्या:* शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव हो सकता है। संतान के साथ मतभेद या मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च हो सकता है।


 *तुला:* स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़े-विवाद हो सकते हैं। क्रोध पर संयम रखें। आकस्मिक धनलाभ होगा। समय से भोजन करने में विलंब हो सकता है। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी हो सकती है।


 *वृश्चिक:* नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। मित्रों, सगे-सम्बंधियों से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बने हैं। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।


 *धनु:* आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए दिन शुभ है। परोपकार की भावना रहेगी। आमोद-प्रमोद में आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंद ही आनंद होगा।


 *मकर:* आज का दिन मिश्रत फलदायी साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है।


 *कुंभ:* नकारात्मक विचारों से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च बढ़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की आशंका है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। वाहन चलाने हुए और रास्ते में सजग रहें।


 *मीन:* आज का दिन व्यापार में साझेदारी के लिए उत्तम है। पति-पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। सार्वजनिक जीवन में प्रगति होगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।



 *पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार
जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद संस्कृति बिलासपुर छत्तीसगढ़।

 **नोट* : *हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।*

No comments:

Post a Comment