सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया गया औचक निरीक्षण, पाई गई कई खामियां - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, October 15, 2020

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण पाई अनेक अनियमितताएं 

 'हमसफर मित्र न्यूज'। 

     नवागढ़, 15 अक्टूबर गुरुवार। कलेक्टर बेमेतरा एसडीएम नवागढ, तहसीलदार नवागढ़ के साथ ही जीवनदीप समिति के सदस्यों व अन्य जनप्रतिनिधियों ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ का औचक निरीक्षण किया,  जहां बहुत सी अनियमितताएं पाई गई, जिस पर समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों ने अपना रोष प्रकट किया. 

                 जीवनदीप समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों ने आज 12:00 बजे  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ पहुंचकर औचक निरीक्षण किया , निरीक्षण में बहुत सी अनियमितताएं सामने आई . इसके बाद दोपहर 1:35 बजे कलेक्टर बेमेतरा शिव अनंत तायल एस डी एम नवागढ़ जगन्नाथ वर्मा तथा तहसीलदार रेणुका रात्रे के साथ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचे ,और उन्होंने भी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया .कलेक्टर बेमेतरा शिव अनंत तायल, एसडीएम जगन्नाथ वर्मा, तहसीलदार रेणुका रात्रे व जीवनदीप समिति के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में जितनी भी अनियमितताएं हैं, वह सब जल्द ही दूर कर ली जाएंगी .उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सुविधा के दृष्टिकोण से एक नई दिशा देंगे. जीवनदीप समिति के सदस्यों ने निरीक्षण पंजी मे सात बिंदुओं में अपनी नाराजगी प्रकट की है ,जिनमें वार्ड में बेडशीट तकिया चादर का ना होना ,वार्डों में गंदगी का आलम, वार्ड में जाने के रास्ते में  आवारा कुत्तों का होना ,निरीक्षण के समय बीएमओ का अनुपस्थित होना, व कुछ अन्य डॉक्टर्स की भी अनुपस्थिति ,पर्ची काटने का काउंटर का बन्द होना, मरीजों के लिए उचित पानी की व्यवस्था नहीं होना.समिति के सदस्य ने बताया कि पानी की व्यस्तता थी परंतु पानी पीने योग्य नजर नहीं आ रहा था .समिति के सदस्यों में गुरभेज सिंह गुंबर , रितेश तिवारी ,लव जांगड़े ,इलियास खान, मुकेश बिसेन, आकाश दीवान, एल्डरमैन रूप प्रकाश यादव, घनश्याम साहू ,दीनबंधु साहू ,मनीष साहू सहित अस्पताल स्टाफ मे डॉक्टर प्रकाश , चंद्र कुमार देवांगन ,के डी टंडन, रवि कुमार डान्डे, सुनील कुमार नवरंगे ,दीपमाला रानी मंडल,ए एन मधुकर, प्रमोद कुमार साहू आदि उपस्थित थे.

     

      निरिक्षण पन्जी ग्राम पंचायत का 


      सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ मे रखा गया निरिक्षण पन्जी ग्राम पंचायत में उपयोग किया जाने वाला पन्जी है.  सन 2014 मे तत्कालीन बी एम ओ डाक्टर महिन्ग्लेश्वर द्वारा बनाया गया 80 पेज का यह निरिक्षण पन्जी अब तक आधा भी नहीं भरा है.



पुष्पराज मराठा की रिपोर्ट
8889092107

No comments:

Post a Comment