बीजेपी के ट्रैक्टर रैली में किसान की मौत पर बवाल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, October 15, 2020

 

बीजेपी की ट्रैक्टर रैली में किसान की मौत, बवाल 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

अंबाला। हरियाणा के अंबाला में कृषि कानूनों के समर्थन में बुधवार को भाजपा द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान एक 72 वर्षीय बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। रैली का नेतृत्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया और भाजपा के कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी कर रहे थे।

   मृतक किसान की पहचान भरत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 341, 148, 149 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। नारायणगढ़ के डीएसपी अनिल कुमार ने कहा कि मृतक किसान भरत सिंह के बेटे ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की मौत के पीछे कुछ कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारी शामिल थे।

   डीएसपी अनिल कुमार ने कहा कि परिजनों ने किसान की मौत का प्रमुख कारण ट्रैक्टर रैली के दौरान भारत सिंह को जानबूझकर धक्का देना और शोर मचाना बताया है।

   वहीं, भाजपा के जिला प्रमुख राजेश बतौरा ने कहा कि कृषि कानूनों के समर्थन में एक ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जा रहा था इसी बीच कांग्रेस के कुछ गुंडों ने रैली को बीच रास्ते में रोक दिया और लोगों को मारने के लिए ट्रैक्टर पर पत्थर फेंकने लगे और चढ़ाई शुरू कर दी। वह बुजुर्ग किसान उसी ट्रैक्टर पर थे और भीड़ का शिकार हो गए। 

इस बीच, ट्रैक्टर रैली में किसान की मौत को सांसद नायब सैनी ने हत्या करार दिया। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन, कांग्रेस के समर्थकों और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पर किसान की हत्या का आरोप लगाया है। सैनी ने कहा कि कांग्रेसियों और निर्मल सिंह गुट से जुड़े लोगों ने किसान की हत्या की है। उन्होंने ट्रैक्टरों पर पत्थर फेंके। भाजपा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment