मास्क धोने के पहले इन बातों को रखें ध्यान - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, October 21, 2020

 

[स्वास्थ्य ही जीवन है] 

मास्क धोने के पहले इन बातों को रखें ध्यान 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

हेल्थ। कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क का उपयोग करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही सुति के कपड़े से बने मास्क का यदि आप इस्तेमाल करते है, तो इसका फायदा ये है कि आप इसका बार-बार उपयोग कर सकते है। बस आपको इसकी सफाई का पूरा ख्याल रखना जरूरी है।  इसके लिए आप अपने मास्क को अच्छी तरह से धोकर वापस इसका इस्तेमाल कर सकते है।

कैसे अपने मास्क को आप साफ कर सकते है आइए जानते हैं...

   मास्क को अच्छी तरह से साफ करने के लिए  गर्म पानी और डिटर्जेंट या साबुन का उपयोग किया जा सकता है। मास्क को धोने के बाद सूरज की तेज रोशनी में सुखाएं।  वो इसलिए की यदि गर्म पानी से साफ करने के बाद भी कीटाणु मास्क में बच गए है, तो वो तेज धूप में पूरी तरह से खत्म हो जाएं।

   तेज धूप में मास्क को कम से कम 4 से 5 घंटे सूखने के लिए डालें। साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि आस-पास धूल-मिट्टी ना उड़ रही हो।

   अगर आप इतने लंबे समय तक अपने मास्क को धूप में नहीं सूखा सकते है, तो मास्क को अच्छे से आयरन कर लें, मास्क का उपयोग करने से पहले अगर आप एक बार इसे आयरन करें तो प्रेस की गर्मी से आपका मास्क डिसइंफेक्ट होगा। इसमें यदि वायरस की ड्रॉपलेट्स आ गई हों तो वे आपके अन्य कपड़ों में ना फैलें।

No comments:

Post a Comment