बेजा कब्जा हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की तहसीलदार से अपील
मस्तुरी से:- नागेन्द्र टंडन का रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'।
21 अक्टूबर बुधवार।
मस्तुरी। मस्तूरी ब्लाक के अंतर्गत जयरामनगर खैरा में बेजा कब्जा हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों महिला-पुरुष मस्तूरी तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम से बेजा कब्जा हटाने की गुहार लगाई बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 16,17 में ग्रामीणों के पूर्वजों द्वारा विगत 100 वर्षों से घुरवा गाय का गोबर एवं पैरा का भंडारण कर खेतो के लिए जैविक खाद के रूप में उपयोग किया जा रहा था जिसकोबेजा कब्जा करने वाले आनंदराम साहू परदेसी साहू रामजी साहू ननकू साहू रामाधार साहू द्वारा लगभग 3 एकड़ जमीन को कब्जा कर लिया गया इससे वार्ड 16, 17 के ग्रामीण को गाय का गोबर एवं पैरा इत्यादि भंडारण करने में परेशानी आ रही ग्रामीणों ने बेजा कब्जा हटाने हेतु शिकायत करने पर गाली गलौज कर महिलाओं से अभद्र व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई जिसकी शिकायत मस्तूरी एसडीएम कार्यालय
और मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज करवाया है थाने में शिकायत देने के बाद मस्तूरी थाना प्रभारी ने किसी प्रकार का विवाद न हो इसके लिए मौका मुआयना करने गए, वहीं एसडीएम मोनिका के मामले को संज्ञान में लेकर पटवारी से राजस्व रिकार्ड की जानकारी लेकर जल्द ही बेजा कब्जा करने वालों पर कार्यवाही करने की आश्वासन दी हैं।


No comments:
Post a Comment