मां डिडिनेश्वरी मंदिर में अॉनलाइन दर्शन सुबह 7 बजे से
'पं. गणेशदत्त राजू तिवारी', मल्हार
'हमसफर मित्र न्यूज'।
मल्हार डिडिनेश्वरी मंदिर में कोरोना काल में शारदीय नवरात्र की शुरूआत शनिवार को पूजा अर्चना के साथ हुई पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ नहीं लगी। मंदिर के द्वार पर ही कुछ श्रद्धालु पूजा करते नजर आए। अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में मां देवी की आराधना कर रहे हैं। डिडिनेश्वरी मंदिरमें मंदिर ट्रस्ट द्वारा मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए।
जिसमें घृत ज्योति 241
तेल ज्योति 2600 संख्या है।
कोरोना काल में जिला प्रशासन के कड़े नियमों के साथ नगर में शारदीय नवरात्र 2020 पर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण श्रद्धालु मंदिर जाकर माता का दर्शन नहीं कर सकते। मंदिरों व दुर्गा पंडालों में शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। इसी के मद्देनजर पहले दिन डिडिनेश्वरी मंदिरमें श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं दिखी।
डिडिनेश्वरी मंदिर में गेट के पास जरूर श्रद्धालु आकर पूजा करते रहे, लेकिन इनकी संख्या कम ही रही।वहीं डिडिनेश्वरी मंदिर ट्रस्टी द्वारा मातारानी के दर्शन हेतु मंदिर के मुख्यद्वार में श्रद्धालुओं के भावनाओं को देखते हुए विशाल एल ई डी स्क्रीन व्यवस्था भी की गई है। मातारानी का दर्शन लोग ऑनलाइन व सोशल मीडिया के सहारे ही कर सकेंगे।
आनलाईन दर्शन का समय सुबह 07:00 बजे दोपहर 12:00बजे और को 07:00बजे श्रद्धालु लाईव दर्शन कर सकते हैं।
विनीत -मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हीरा सिंह कैवर्त द्वारा दर्शनार्थियों से निवेदन अपील किया जा रहा कि शासन प्रशासन के नियमों का पालन करें।




No comments:
Post a Comment