स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छ.ग. को मिला दो बड़े दिग्गज नेताओं का संरक्षण
विनोद सेवनलाल चंद्राकर बने स्वास्थ्य संयोजक के प्रधान संरक्षक
'हमसफर मित्र न्यूज'।
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट ने बताया कि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संगठन जो कि नियमित कर्मचारी का संगठन है के प्रधान संरक्षक बने लोक स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग के संसदीय सचिव एवम विधायक महासमुंद *विनोद सेवन लाल चंद्राकर* वही संघ के प्रारम्भ से संरक्षक है छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी नेता एवं प्रखर वक्ता *श्री विजय कुमार झा*
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टार्जन गुप्ता एवम प्रान्तीय महिला प्रकोष्ट श्रीमती के रिजवी खान के निवेदन को स्वीकार करते हुए स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग के संसदीय सचिव और महासमुंद विधायक श्री विनोद सेवन लाल चंद्राकर द्वारा संघ के प्रधान संरक्षक बनने हेतु सहमति दिए है जिससे प्रदेश के हजारों स्वास्थ्य संयोजकों में खुशी की लहर है। संघ के संरक्षक श्री विजय कुमार झा और प्रांताध्यक्ष टार्जन गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी शासन के जनहितैषी स्वास्थ्य योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते है और संघ के पूरे प्रदेश में नियमित कर्मचारी सदस्य है तथा वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग का नियमित कर्मचारी संगठन का सबसे बड़ा संगठन है।, वर्तमान में स्वास्थ्य संयोजकों द्वारा अपनी मांगो को लेकर उपवास सत्याग्रह और वर्चुअल रैली के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया जिसमें सोसल मीडिया में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री महोदय को 15000 से अधिक रीट्वीट और लाइक किया गया , स्वास्थ्य संयोजक वर्तमान में कोरॉना महामारी को ध्यान में रखते हुए किसी प्रकार की जन स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित किए बिना शासन का कार्य करते हुए अपनी मांगो के लिए अनोखे तरह से शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे है जिससे आम जनता की सेवाएं बाधित ना हो। कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र में शामिल अपनीऔर वेतन विसंगति दूर करने की मांगो को जल्द पूर्ण करने हेतु सरकार से लगातार अपील कर रहे है । विनोद सेवन लाल चंद्राकर जी के प्रधान संरक्षक बनने की सहमति से पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
संघ के संरक्षक विजय कुमार झा , प्रांताध्यक्ष टार्जन गुप्ता, उपप्रंताध्यक्ष मिर्जा कासिम बेग, प्रवीण धिद्वंशी प्रदेश सचिव, महामंत्री आर के अवस्थी, के रिजवी जी महिला प्रकोष्ठ, हरीश जायसवाल, मो जहांगीर प्रकाश सिन्हा, हरीश सन्नाट, देवराज विश्वकर्मा, सरोज बाघमार, रामशिला साहू, आर के शर्मा, सेवती साहू, रेजिना तिर्की, ने श्री विनोद सेवन लाल चंद्राकर जी को पूरे प्रदेश के कर्मचारियों कि ओर से बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है|
No comments:
Post a Comment