कॉलेज के सामने छात्रा को गोली मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
'हमसफर मित्र न्यूज'।
फरीदाबाद, 27 अक्टूबर 2020 मंगलवार। अभी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के केस ठंडा नहीं पड़ा है कि हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े छात्रा की हत्या को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी तौसीफ और उसके साथी को आज गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया वार्ता में लड़की के भाई ने कहा कि आरोपी लड़की का धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था। परिवार ने कहां कि हमने 2018 में पुलिस को आरोपी के परेशान करने की शिकायत दी थी। आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया था और अब कभी भी लड़की को परेशान नहीं करने की बात की गई थी।
दिनदहाड़े दिया था घटना को अंजाम
कल जब छात्रा परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकली, तभी कार में सवार बदमाश ने उसे गाड़ी में जबरदस्ती बैठाने की कोशिश की। लड़की ने बैठने से इनकार किया तो आरोपी ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया। पीड़ित बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता लेते हुए हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आज उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है । मुख्य आरोपी का नाम तौफीक है। वो राजस्थान के मेवात का रहने वाला है। बल्लभगढ़ में हुई वारदात का वीडियो CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया जिसके आधार पर पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
बल्लभगढ़ के एसीपी जयवीर राठी ने कहा कि घटना उस समय घटी जब छात्रा परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकली थी। उन्होंने कहा कि एक वाहन में सवार होकर आए आरोपियों ने लड़्की का अपहरण करने के लिए उसे अंदर खींचने का प्रयास किया। लड़की ने इसका विरोध किया तो एक आरोपी ने उसे गोली मार दी। एसीपी ने कहा कि घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
12वीं तक एक साथ पढ़े
पीड़ित लड़की और मुख्य आरोपी 12वीं तक एक साथ पढ़ते थे। तौसीफ सोहना क्षेत्र में रोज का मेल गांव का रहने वाला है। इस मामले का दूसरा आरोपी अभी चल रहा है। तौफीक को अदालत में पेश कर पुलिस उसका रिमांड लेगी और दूसरे आरोपी के बारे में पूछताछ करेगी। छात्रा हत्याकांड में परिजनों और स्थानीय लोगों ने सोहना रोड पर मंगलवार को जाम लगाया और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर सजा देने की मांग की।



No comments:
Post a Comment