इस बैंक के 50 से ज्यादा शाखाएं बंद हो रहे हैं, क्या इसमें आपका भी खाता है.. - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, October 26, 2020

 

इस बैंक के 50 से ज्यादा शाखाएं हो रहे हैं बंद, क्या इसमें आपका भी खाता है 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

नई दिल्ली। देश में निजी क्षेत्र में कार्यरत एक प्रमुख बैंक की 50 से अधिक शाखाएं बंद होने जा रही हैं। क्या आपका भी इस बैंक में खाता है..? जी हां, यस बैंक में खाता है तो फिर देख लें क्योंकि इससे आपके ऊपर भी फर्क पड़ेगा। फेस्टिव सीजन में बैंक के इस कदम से काफी ग्राहकों पर असर पड़ने की संभावना है।

इस वजह से बंद हो रही हैं शाखाएं

   बैंक ने अपनी ऑपरेशन कॉस्ट में 20 फीसदी की कमी का लक्ष्य रखा है। इसीलिए वो कई जगह जो ज्यादा किराये पर ली गई हैं, उनको बंद कर रहा है।  यस बैंक के नए सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रशांत कुमार ने पीटीआई से कहा, ‘बैंक किराये या फिर लीज पर लिए गए गैरजरूरी स्थलों को वापस कर रहा है। साथ ही वह किराये वाली जगहों पर किराया दरें नए सिरे से तय करने के लिए बातचीत कर रहा है। कुमार ने कहा कि बड़े डिफॉल्टर्स अदालतों की शरण में जा रहे हैं जिससे मुंबई के इस बैंक को लोन की वसूली में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यस बैंक के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी राणा कपूर के कार्यकाल में कामकाज के संचालन में कई खामियां सामने आने के बाद भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में बैंकों के गठजोड़ ने बैंक में पूंजी डॉलकर इसे ‘बचाया’ था।

बैंक के पास 1100 शाखाएं

   बैंक के पास पूरे देश में फिलहाल 1100 से अधिक शाखाएं हैं। फिलहाल वो इन सभी शाखाओं के किराये पर नए सिरे से बातचीत कर रहा है। बैंक ने मध्य मुंबई के इंडियाबुल्स फाइनेंस सेंटर में पहले ही दो फ्लोर छोड़ दिए है। कुमार ने कहा कि कई शाखाएं बिल्कुल पास-पास स्थित हैं। ऐसे में ये आर्थिक दृष्टि से व्यावहारिक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एटीएम की संख्या को भी सुसंगत किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment