30 अक्टूबर : जानिए आज के राशिफल में क्या है - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, October 30, 2020

 

30 अक्टूबर का राशिफल 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार है। शाम को 05:46 बजे से पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। ऐसे में शरद पूर्णिमा आज ही है। शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में खीर रखा जाता है, जो चंद्रमा की अमृतमयी किरणों से औषधियुक्त हो जाता है। आज पंचक दोपहर के बाद खत्म हो रहा है, वहीं राहुकाल सुबह से दोपहर तक डेढ़ घंटे का है।

राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

विशेष: पंचक दोपहर 02:55 बजे तक।

राशिफल

मेष : व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। आपके किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। प्रवास के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन करके घर के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास आज आप करेंगे। व्यवहारिक रूप से विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6

वृषभ : आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेश गमन की संभावना है। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन : घटनाओं की आज संभावना अधिक होने से सावधान रहने की सलाह है। रोगी का इलाज या शल्यचिकित्सा आज टालें। क्रोध से स्वयं को हानि होने की संभावना अधिक है। दिमाग को शांत रखें। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता प्राप्त होगी। खर्च अधिक होने से आर्थिक रूप से तंगी का अनुभव होगा। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ईश्वर की आराधना करें।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

कर्क : आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना अधिक है। भागीदारों से भी लाभ होगा। छोटा सा प्रवास या पर्यटन की स्मृति लंबे समय तक बनी रहेगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

सिंह : मानसिक रूप से चिंता से मन बेचैन रहेगा। शंका और उदासी भी मन पर छाई रहेगी। आज मन भारी रहेगा। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा। उच्च अधिकारी से भी संभलकर चलें। श्रमपूर्वक किए गए कार्य का परिणाम उचित न मिलने पर निराशा मन पर छाई रहेगी।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

कन्या : इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। संतानों के विषय में आपको चिंता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे में संभलकर चलें। मन में खिन्नता का अनुभव होगा। आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला : इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। बौद्धिक प्रवृत्तियां और चर्चा आज अग्रिम स्थान पर रहेंगी। अपनी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में न पड़ने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से संबंधित समस्याएं रहेंगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन-मुलाकात सुखद रहेगी।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

वृश्चिक : मानसिक और शारीरिक तौर पर अस्वस्थ महसूस करेंगे। बुजुर्गों के साथ अनबन होने की घटना आपके मन को व्यथित करेगी। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि होगी। जमीन-वाहन आदि के सौदे करने या उसका दस्तावेज बनवाने से बचने की सलाह है। स्त्रीवर्ग तथा पानी से नुकसान होने की आशंका है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

धनु : इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा। इसलिए इस विषय में गहरे उतरने का प्रयास करेंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। लघु यात्रा की संभावना है। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ की गई मुलाकात सुखद रहेगी। भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यापार-धंधे में प्रगति होगी।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर : संयमित वाणी आपको बहुत सी मुसीबतों से बचा लेगी। इसलिए विचार कर बोलें। परिजनों के साथ गलतफहमी पैदा होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शेयर-सट्टे की प्रवृत्तियों में पूंजी निवेश के लिए आयोजन होगा। गृहिणियां मानसिक असंतोष की भावना को अनुभव करेंगी। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 6

कुंभ : इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ताजगी भरा दिन रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे- संबंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्ठान और सुरुचिपूर्ण भोजन का रसास्वादन करेंगे। एकाध पर्यटन का भी आयोजन होगा। आज आप चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे। नकारात्मक, विचारों को दूर रखने से लाभ होगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मीन : आज आपके मन में एकाग्रता आएगी। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वजनों से दूर जाना होगा। कोर्ट-कचहरी के काम में तथा किसी का जमानती होने के संबंध में खूब सावधानी से काम लें। वाणी के असंयमित होने से झगड़े होंगे। अल्पकालीन लाभ लेने का लालच भारी पड़ेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4


पं. गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार
जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद संघ बिलासपुर छत्तीसगढ़।

No comments:

Post a Comment