26 अक्टूबर का राशिफल
'हमसफर मित्र न्यूज'।
26 अक्तूबर, 2020 सोमवार द्वितीय (शुद्ध) आश्विन शुक्ल तिथि दशमी प्रात: 9.01 तक तथा तदोपरांत तिथि एकादशी।
राशिफल
मेष राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी दूर रिश्तेदार से संपर्क बन सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके हाथ लग सकते हैं, इसलिए आप इनको नजरअंदाज मत कीजिए। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आप काफी खुश रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। व्यापार में लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। संतान के कैरियर और विवाह से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली रंग- 1
वृषभ राशि -
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामकाज पर ध्यान केंद्रित करें। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। पैसो के लेन-देन में किसी भी प्रकार की जल्दी बाजी ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी और वाहन से संबंधित ऋण लेने के योग बन रहे हैं। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मीडिया, लेखन से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन शानदार रहने वाला है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। आप अपने कुछ अधूरे काम पूरे कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य मिलाजुला रहेगा।
भाग्यशाली रंग - हरा
भाग्यशाली अंक - 7
मिथुन राशि-
सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दायरा बढ़ेगा। मकान, वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापार में आपके द्वारा की गई मेहनत का फल मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। सगे-रिश्तेदारों से मिलना-जुलना हो सकता है। बुरी संगति से दूर रहने की आवश्यकता है अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक - 2
कर्क राशि-
आज किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पारिवारिक वाद-विवाद दूर होंगे। आप अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। कुल मिलाकर आज आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने वाला है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।
भाग्यशाली रंग - लाल
भाग्यशाली अंक- 5
सिंह राशि-
आज अपने कामकाज में गंभीरता से सोच-विचार करने की आवश्यकता है अन्यथा कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। विवाह योग्य युवाओं को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। आपके अंदर गजब का जोश नजर आ रहा है। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले विलंब हो सकते हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आज आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली रंग - पीला
भाग्यशाली अंक - 6
कन्या राशि-
शुभ समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। आप अपनी कोई अधूरी इच्छा पूरी कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित नतीजा मिलने वाला है। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। व्यवसाय में किया गया बदलाव आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कामकाज को लेकर कुछ नई नीतियां बना सकते हैं, इसके माध्यम से आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग - आसमानी
भाग्यशाली अंक - 3
तुला राशि-
तुला राशि वाले लोगों का आज का दिन शानदार व्यतीत होने वाला है। परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन क्रियाकलापों में भाग लेंगे। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है। कारोबार में विस्तार होने के योग बन रहे हैं। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे। आप हर काम बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर रहेंगे। आप एक-दूसरे को अच्छी तरह समझ सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग - बैंगनी
भाग्यशाली अंक - 8
वृश्चिक राशि-
भाग्य के सितारे प्रबल रहेंगे। किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। संपत्ति के मामलों में आपको फायदा मिलेगा। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। दांपत्य जीवन में प्यार भरी नोकझोंक होने की संभावना बन रही है। आज सिर दर्द की समस्या उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है, इसलिए बेवजह तनाव मत लीजिए।
भाग्यशाली रंग - केसरिया
भाग्यशाली अंक- 1
धनु राशि-
आज किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। विरोधी पक्ष नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। मुश्किल घड़ी में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कमर दर्द, जोड़ों में दर्द जैसी शिकायत उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग - लाल
भाग्यशाली अंक - 4
मकर राशि-
अपना आज का दिन ठीक-ठाक व्यतीत करेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अचानक आप किसी मामले को लेकर भावुक हो सकते हैं। भावनाओ में आप कोई भी फैसला मत लीजिए। आज आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा। व्यापार में नई नई योजनाएं सामने आ सकती हैं। आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। नौकरी का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आज आपकी सेहत खराब हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ राशि-
अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी प्रतिभा उभरकर लोगों के सामने आएगी। आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता हासिल होगी। व्यवसाय के विस्तार को लेकर आप जो योजना बना रहे हैं उसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पिंक
भाग्यशाली अंक- 2
मीन राशि-
आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। विपरीत परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज को योजनाओं के तहत पूरा करेंगे। बच्चों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच मीठी नोकझोक हो सकती है। आज सेहत ठीक रहेगी।
भाग्यशाली रंग - बादामी
भाग्यशाली अंक - 5


No comments:
Post a Comment