23 अक्टूबर : जानिए आज के राशिफल में क्या है - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, October 23, 2020

 

23 अक्टूबर का राशिफल 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है।

आज 23 अक्टूबर दिन शुक्रवार है। आज शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है। आज मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरुप की विधि विधान से पूजा की जाएगी।आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। आज शुक्रवार के दिन आप माता लक्ष्मी और शीतला माता की भी पूजा करें, तो आपके लिए कल्याणकारी हो सकता है।

 राशिफल 23 अक्टूबर 2020, शुक्रवार

मेष : इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आज के दिन आप सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। बुजुर्गों की तरफ से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ प्रसन्नता बढ़ाएगी। दूर रहनेवाले संतान का शुभ समाचार मिलेगा। प्रवास, पर्यटन का सफलतापूर्वक आयोजन कर सकेंगे।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कर्क: क्रोध और नकारात्मक विचार आपके मानसिक स्वस्थ्य को हर लेंगे, जिससे आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान का ध्यान नहीं रखेंगे तो स्वास्थ्य खराब होने की पूरी-पूरी आशंका है। कुटुंब में वाद-विवाद होगा। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी होगी। नए संबंध उपाधिकारक बनेंगे। नए काम शुरू न करने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

वृषभ : नौकरी में पदोन्नति के समाचार मिलेंगे। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगा। नए कार्यों का आयोजन हाथ में लेंगे। अधूरे कार्य पूरा कर सकेगें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। तंदुरुस्ती बनी रहेगी। धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बकाया राशि वसूल करने के लिए अनुकूल दिन है।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन : इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जिसके कारण कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा। नौकरी-धंधे की जगह भी साथी कर्मचारियों और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा होगी। संतान के सम्बंध में समस्या आएगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। पिता को परेशानी होगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कन्या : आज आपको हर जगह अनुकूल चीजें मिलेंगी। घर में सुख-शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएं घटेंगी। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग मिलेगा। स्पर्धियों के साथ चुनौती झेलने में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 6

सिंह : इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आज आपके दांपत्य जीवन में मामूली बात पर जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। पति-पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। परिणामस्वरूप मन सांसारिक विषयों से अलिप्त रहेगा। व्यापारी धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले, ध्यान रखें। विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

वृश्चिक : मानसिक और शारीरिक तौर पर अस्वस्थ महसूस करेंगे। बुजुर्गों के साथ अनबन होने की घटना आपके मन को व्यथित करेगी। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि होगी। जमीन-वाहन आदि के सौदे करने या उसका दस्तावेज बनवाने से बचने की सलाह है। स्त्रीवर्ग तथा पानी से नुकसान होने की आशंका है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

 तुला :इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। बौद्धिक प्रवृत्तियां और चर्चा आज अग्रिम स्थान पर रहेंगी। अपनी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में न पड़ने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से संबंधित समस्याएं रहेंगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन-मुलाकात सुखद रहेगी।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

धनु : इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा। इसलिए इस विषय में गहरे उतरने का प्रयास करेंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। लघु यात्रा की संभावना है। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ की गई मुलाकात सुखद रहेगी। भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यापार-धंधे में प्रगति होगी।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर : संयमित वाणी आपको बहुत सी मुसीबतों से बचा लेगी। इसलिए विचार कर बोलें। परिजनों के साथ गलतफहमी पैदा होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शेयर-सट्टे की प्रवृत्तियों में पूंजी निवेश के लिए आयोजन होगा। गृहिणियां मानसिक असंतोष की भावना को अनुभव करेंगी। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 6

कुंभ: आज आपके मन में एकाग्रता आएगी। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वजनों से दूर जाना होगा। कोर्ट-कचहरी के काम में तथा किसी का जमानती होने के संबंध में खूब सावधानी से काम लें। वाणी के असंयमित होने से झगड़े होंगे। अल्पकालीन लाभ लेने का लालच भारी पड़ेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मीन: इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ताजगी भरा दिन रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे- संबंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्ठान और सुरुचिपूर्ण भोजन का रसास्वादन करेंगे। एकाध पर्यटन का भी आयोजन होगा। आज आप चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे। नकारात्मक, विचारों को दूर रखने से लाभ होगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार
जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद संघ बिलासपुर छत्तीसगढ़। संपर्क नं.9098571220 🙏🏻

No comments:

Post a Comment