18 अक्टूबर : जानिए आज के राशिफल में आपका भविष्य - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, October 18, 2020

 

18 अक्टूबर का राशिफल 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

आज 18 अक्टूबर दिन रविवार है।आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। वे सभी सिद्धियों और विजय को देने वाली हैं। आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी के बीज मंत्र का जाप आपके लिए कल्याणकारी हो सकता है। आज के दिन रवि योग और त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। आज के पंचांग

दिन: रविवार,आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सुर्य की स्थिति मजबूत होती है।

राशिफल

मेष-राजनेतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे, और उन्नती के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग है। संतान सुख संभव। सुख सुविधा पर खर्च होगा। शिव उपासना में समय बीतेगा।

वृषभ -काम को समय पे करें। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। संतान से वाद विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हे जो जल्द पूरा होगा।

मिथुन-किसी बात को ले कर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाय फिर उसे लागू करें सफल होंगे।

कर्क-परिजनों की मदद से रुके काम पुरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।

सिंह-कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है। मांगलिक खर्च संभव है। निजी संबंधो में नजदीकिया आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान है। बेहतर होगा समझ से काम लें।

कन्या-व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्यन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शेयर वायदा में निवेश से बचें। आप का अपना धोका दे सकता है।

तुला-पारिवारिक माहोल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। घर में साज-सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे। समय अनुकूल है।

वृश्चिक-मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न होंगे। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग है। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते है। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।

धनु-कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आप की निंदा करते थे आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। आप फालतू में ज्यादा निरर्थक सोचते है।

मकर-दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा। नोकरी में तबादले के योग है। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आएगा।

कुंभ-अपने निजी संबंधो में छोटी छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढ़ेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।

मीन- अध्यन में बेहतर सफलता के योग है। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे। समय रहते जरूरी कार्य पुरे करें। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शांति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार।
जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद संघ बिलासपुर छ.ग.।

No comments:

Post a Comment