गलत नियत से महिला के घर घुसे आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, October 18, 2020

 

गलत नियत से महिला के घर घुसे आरोपी गिरफ्तार 

मस्तुरी से:-नागेंद्र टंडन की रिपोर्ट


महिला के घर गलत नियत से प्रवेश  छेड़खानी कर रहा आरोपी 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार

महिला के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपी मस्तूरी पुलिस के गिरफ्त में

घटना के बाद फरार आरोपी छिपा था पड़ोस के गांव में

घर पर अकेली महिला होने की वजह से गलत नियत के साथ गया था आरोपी

महिला संबंधी अपराधों के लिए आगे भी संवेदनशीलता से मसूरी पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाएगी

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

 मस्तुरी -प्रार्थीया  महिला थाना मस्तूरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम भनेसर निवासी हरि कुमार रात्रे पिता त्रिलोचन रात्रे उसके घर मे बलात प्रवेश कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी किया।शोरगुल होने पर आरोपी वहां से भाग निकला तब महिला मस्तूरी थाने पहुंचकर मामले की प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराई जिस पर मस्तूरी थाने में मामले में अपराध क्रमांक 431 / 2020 धारा 456 354 323  भारतीय दंड संहिता दर्ज किया गया तथा घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री प्रशांत अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री संजय ध्रुव तथा पुलिस अधीक्षक महोदया निमिषा पांडेय को दी गई तथा महिला सम्बन्धी संवेदनशील अपराध होने से वरिष्ट अधिकारियों से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर मामले के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ग्राम भनेसर पहुंचकर आरोपी के घर में दबिश दी परंतु आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। जिस संबंध में पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी किया गया घटना के दूसरे दिन ग्राम पारा घाट में छिपे आरोपी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया मामले में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया।

No comments:

Post a Comment