स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ का पोस्ट कार्ड अभियान का पूर्ण समर्थन - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, September 19, 2020

 

21-24 सितंबर पोस्ट कार्ड अभियान को स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ का पूर्ण समर्थन



छ.ग.अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ को स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने दिया समर्थन

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

रायपुर: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिवसों में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के अगुवाई में 21 सितंबर से 24 सितंबर तक पोस्ट कार्ड अभियान चलाया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के समस्त विभागों के पेंशन विहीन कर्मचारियों द्वारा पोस्ट कार्ड के माध्यम से छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल महोदया एवं मुख्यमंत्री जी के नाम पोस्ट कार्ड भेजा जायेगा जिसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग को रखते हुए निवेदन किया जाना है इस अभियान का *स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़* अपना पूर्ण समर्थन देता है | 

            संघ के उप प्रांताध्यक्ष श्री मिर्जा क़ासिम ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता एवं समस्त प्रांतीय कार्यकरिणी के अनुमोदन से स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ  के लेटर हैड से समर्थन पत्र छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नाम लिखा स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के समस्त प्रांतीय पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता, उप प्रांताध्यक्ष मिर्जा क़ासिम बेग, हरीश जायसवाल, सचिव प्रवीण ढ़ीड़वंशी, महामंत्री आर. के. अवश्थी, मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट, सह सचिव जहाँगीर खान, प्रचार प्रसार प्रकाश सिंहा, कोषाध्यक्ष शर्मा जी, प्रवक्ता देवराज विश्वकर्मा, महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सरोज बघमार, उपाध्यक्ष रेजिना तिर्की, महिला उपाध्यक्ष रमसीला साहू, स्वतंत्र प्रभार के. रिजवी. खान, महिला उपाध्यक्ष सेवती साहू सभी पादधिकारियों ने संघ के समस्त संभाग अध्यक्षों, समस्त जिला अध्यक्षों, समस्त ब्लॉक अध्यक्षों से पोस्ट कार्ड अभियान को सफल बनाने को अपील किया है| ज्ञात हो कि 2004 के पश्चात सेवा दे रहे सभी शासकीय कर्मचारी अधिकारियों को पुरानी पेंशन से दूर रखा गया है जिसे पुनः बहाल कराने छत्तीसगढ़ के 3 लाख पेंशन विहीन कर्मचारी अपनी माँग को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे | 


स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ करे पुकार,

पुरानी पेंशन करो बहाल
जय OPS

No comments:

Post a Comment