14 सितंबर : जानिए आज के राशिफल और पंचांग - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, September 14, 2020

 

आज का पंचांग

दिन: सोमवार 14/09/2020, शुद्ध आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

श्राद्ध: द्वादशी श्राद्ध।

राशिफल

मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। सृृजन, लेखन एवं सकारात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। यद्यपि दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मिथुन: अज्ञात भय से ग्रसित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन किसी अपने से तनाव भी मिलेगा।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार से सहयोग मिलेगा।

सिंह: पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

कन्या: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

तुला: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा, लेकिन उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। पिता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: प्रियजन के संबंध में अप्रिय समाचार मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, जबकि घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। रिश्तों में सुधार आएगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर: यात्रा देशाटन की भी संभावना है। सतर्कता जरूरी है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

कुंभ: स्वास्थ्य में सुधार होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


पंडित गणेशदत राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छत्तीसगढ़।

No comments:

Post a Comment