बिल्हा कोटवार को किया गया सम्मानित - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, August 15, 2020

 

बिल्हा कोटवार को किया गया सम्मानित

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

बिल्हा। 15 अगस्त शनिवार। कोरोना जैसे महामारी से लड़ने के लिए सेवा प्रदान करने वाले बिल्हा कोटवार को आज 15 अगस्त को 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा ससम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


   बिल्हा नगर के बहुप्रतीक्षित एवं जन सेवक कोटवार श्री सुक्रित दास मानिकपुरी को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बिल्हा के एसडीएम माननिय श्री अखिलेश साहू जी द्वारा कोविड-19 के रक्षक के रुप में चयनित कोटवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


   कोटवार सुक्रित दास मानिकपुरी ने कोरोना संक्रमण के दौरान करेंटाइन सेंटर में अपना सेवा भाव प्रदान किया तथा मरीजों को खाने पीने की भरपूर सहयोग किया है। अच्छे सेवा भाव के चलते इन्हें बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर भी सेवा देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।


   आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन युवा कोटवार को और भी हौसला बुलंद करने के लिए नगर के जनताओं ने भी आभार व्यक्त किया और नगर के सभी जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।


संपादक - मनितोष सरकार (हमसफर मित्र न्यूज)

No comments:

Post a Comment