निजीकरण के विरोध में
भीम रेजिमेन्ट छत्तीसगढ़ ने सौंपा ज्ञापन
'हमसफर मित्र न्यूज'।
महासमुंद। केंद्र सरकार द्वारा देश के प्रमुख संस्थानो को निजीकरण की ओर बढ़ाने को लेकर भीम रेजिमेंट के पदाधिकारियों ने विरोध जताते हुए राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।जिसमें निजीकरण पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि देश में निजीकरण से उत्पन्न स्थिति के चलते समस्याएँ विकराल रूप ले रही है और देश में बेरोजगारी की दर बढते ही जा रही है।जिस तरह से देश के लाभदायक एवम् सरकारी संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है और कुछ संस्थानों का निजीकरण करने की तैयारी की जा रही है।जिन्में एयरपोर्ट, सरकारी अस्पताल एम्स,शिक्षा संस्थान जहाँ से देश का भविष्य निर्माण होता है, अईसी संस्थानों को भी निजीकरण की ओर झोंका जा रहा है, सरकारी बैंकों का निजीकरण करते हुए विलय भी कर चुकी है। निजीकरण के नाम पर गरीब परिवारों के साथ एक तरह से खिलाड़ किया जा रहा है जिस तत्परता के साथ सरकार के द्वारा निजीकरण किया जा रहा है उसके खिलाफ भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपने पहुंचे संगठन के प्रदेश संयोजक-सी एल टण्डन, प्रदेश सहसंयोजक-हरदेव बारिक,महासमुंद जिला अध्यक्ष-बंदन जांगड़े, पिथौरा ब्लॉक प्रभारी-अजय रात्रे सहित कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment