राम कौन हैं और कितने हैं - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, August 14, 2020

 

🚩🚩जय श्रीराम🚩🚩

 राम कौन है
कितने है राम 

पंडित प्रदुम्न महाराज मुढ़ीपार

'हमसफर मित्र न्यूज'। 

अति विचित्र रघुपति चरित्र,

जानहि परम् सुजान।

जे मतिमंद विमोह बस, ह्रदय धरहि कछु आन 


कुछ भक्त जन को लगता है कि राजा दशरथ के घर श्रीराम अवतरित हुये तब से ही लोग  श्रीराम का भजन करते हैं ऐसा नही है 

राजा दिलीप राजा रघु  एवं राजा दशरथ के पिता अज भी श्रीराम का भजन करते थे

क्योकि

 राम ब्रम्ह परमारथ रूपा,

अबिगत अलख अनादि अरूपा।

 श्रीराम जी केवल दसरथ के, पुत्र ही नही है बल्कि

रोम रोम में  जो चेतना वयाप्त रही है 

रोम रोम में  जो रम

रहा है  वही राम है

 राम जी के अवतरण से हजारों लाखों वर्ष पहले रामनामकी  महिमा वेदों मे पायी जाती है

रमन्ते योगिनः यस्मिन स राम: जिसमे योगी जन क् मन रमण करता है उसी को राम कहते है  

एक राम घट घट में बोले,

दूजो राम दसरथ घर डोले,

 तीसर राम का सकल पसारा,

 राम ब्रम्ह है सबसे न्यारा,

 शिष्य ने कहा गुरुजी आपके कथन नुसार तो चार राम हुये ऐसा कैसे

 गुरुजी शिष्य को बोले  थोड़ी साधना कर  जप ध्यान हवन पूजन कर तब समझ मे आ जायेगा

पूजा के बाद शिष्य की बुद्धि सूक्ष्म हुई तब गुरुजी ने कहा

जीव राम घट घट में बोले,

ईस राम दसरथ घर डोले, 

भक्त जन का सकल पसारा,

ब्रम्ह राम है सबसे न्यारा,

 गुरुजी ने देखा कि साधना आदि करके इसकी मति तो थोड़ी सूक्ष्म हुई हैं किंतु अभी तक चार राम दिख रहे है  गुरुजी करुणा करके समझाया वत्स देख

घड़े में आया हुआ आकाश

मठ में आया हुआ आकाश

मेघ में आया हुआ आकाश

और उसमें अलग व्याप्तआकाश ये चार आकाश  दिखते है अगर तीनो घट मठ मेघ के आकाश को हटा दो  चारो तरफ आकाश एक का एक ही है  ईसी प्रकार 

वही राम घट घट में बोले, 

वही राम दसरथ घर डोले,

उसी राम का सकल पसारा,

वही राम है सबसे प्यारा 

 जय श्रीराम

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

पंडित प्रदुम्न जी महाराज मुढ़ीपार बिल्हा

No comments:

Post a Comment