समाज कार्य संघ रायगढ़ की , ऑनलाइन हुई बैठक,ऑनलाइन बैठक में नियुक्त किए गए समाजकार्य संघ के जिला प्रभारी
अजय पटेल, मिडिया प्रभारी, रायगढ़ की रिपोर्ट।
छत्तीसगढ़ समाज कार्य संघ रायगढ़ की ऑनलाइन हुई बैठक, रायगढ़ जिले से सदस्य हुए शामिल
'हमसफर मित्र'।
छत्तीसगढ़ समाजकार्य संघ रविवार को अपनी प्रथम ऑनलाइन बैठक आयोजित की। यह बैठक दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक रखी गई। इसमें रायगढ़ जिले के लगभग 15 से 20 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान बैठक में समाज कार्य के पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में सामाजिक कार्यकर्ताओं की वास्तविक स्थिति एवं व्यावसायिक समस्याओं पर भी पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। वहीं संघ का विस्तार करते हुए छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पदाधिकारी नियुक्त किए गए।
जिला संयोजक - सत्यजीत चंद्रा,
रागिनी सिदार
अध्यक्ष - ईश्वर पटेल
उपाध्यक्ष - राजेश पटेल
सचिव - रमाकांत बरेठ
कोषाध्यक्ष - ज्योति पटेल
मीडिया प्रभारी - अजय पटेल
यह बैठक श्री संजय जांगड़े के नेतृत्व में एवं सुनील विश्वकर्मा, के सहयोग से आयोजित किया गया।
संघ ने इन प्रमुख मांगों पर की चर्चा
1 छत्तीसगढ में एमएसडब्ल्यू को व्यावसायिक रोजगार का दर्जा प्राप्त हो।
2 मेडिकल सोशल कार्य में केवल एमएसडब्ल्यू को लिया जाए।
3 सेट में भी एमएसडब्ल्यू का विकल्प हो।
4 नगर निगम/ पालिका/ एवं अन्य एमएसडब्ल्यू वाले विद्यार्थियों को लिया जाए।
5 एनजीओ में केवल एमएसडब्ल्यू किए हुए लोगों की नियुक्ति की जाए।
6 प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र, व स्वास्थ्य केंद्रों में एक सोशल वर्कर की नियुक्ति की जाए।
7 प्रत्येक स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटीज में एमएसडब्ल्यू किए हुए लोगों को एजुकेशनल काउंसलर के पद पर नियुक्ति की जाए।

No comments:
Post a Comment